गरियाबंद

भाजपाइयों ने तिरंगा बाइक रैली निकाली
14-Aug-2022 5:01 PM
भाजपाइयों ने तिरंगा बाइक रैली निकाली

नवापारा-राजिम, 14 अगस्त। आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में पूरा देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। इसी के साथ  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस अवसर को यादगार बनाने पूरे देश वासियों से आग्रह किया कि इस आजादी के पर्व मे देश के प्रत्येक घर में तिरंगा फहराया जाए, जिसके लिए भारतीय जनता पार्टी द्वारा हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही विविध कार्यक्रम भी किए जा रहे हैं। उसी कड़ी में भाजपा व भाजयुवा मोर्चा अध्यक्ष नागेंद्र वर्मा की अगुवाई में नवापारा मंडल द्वारा नवापारा नगर में भव्य तिरंगा बाइक रैली निकाली गई।
हाथों में राष्ट्रध्वज तिरंगा लिए डी.जे.साउंड के साथ नगर के नेहरू गार्डन के पास स्थित सामुदायिक भवन से प्रारम्भ होकर सदर रोड, सुभाष चौक, बस स्टेंड, काली मंदिर, गंज रोड, कृषि उपज मंडी से होते हुए वापस सामुदायिक भवन में समाप्त हुई।

इस भव्य बाइक रैली में प्रमुख रूप से क्षेत्र के वरिष्ठ नेता, अपेक्स बैंक के पूर्व अध्यक्ष अशोक बजाज, भाजयु मोर्चा जिलाध्यक्ष संचित तिवारी, तिरंगा यात्रा मंडल प्रभारी विजय गोयल, भाजपा नवापारा अध्यक्ष उमेश यादव, जिला मंत्री परदेशी राम साहू, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष मुकुंद मेश्राम, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला महामंत्री रेशम हुंदल, प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य किशोर देवांगन, महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती अन्नपूर्णा देवांगन, श्रीमती शशि ठाकुर, गायत्री ठाकुर, किरण सोनी, दयालु गाड़ा, भूपेंद्र सोनी, बॉबी चावला, मनीष देवांगन, अजीत चौधरी, नवल साहू, धीरज साहू, दुकालू चक्रधारी, नत्थू राम साहू, रूपेंद्र चंद्राकर, संतोष साहू, चेतन साहू, प्रीतेश साहू, गुलशन साहू ,ऐश्वर्य गोयल, हितेश मंडई, मुकेश निषाद, संजय साहू, मोती साहू, देवेन्द्र सेन, देवेन्द्र पटकर, पवन बाडिया, वीरेन्द्र साहू, आशीष गोलछा, अनुज राजपूत, प्रतीक शर्मा, अप्पू सोनकर सहित भारतीय जनता पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ता गण उपस्तिथ थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news