सरगुजा

विभाजन की त्रासदी व पीड़ा को जाने नई पीढ़ी- ललन प्रताप सिंह
14-Aug-2022 10:07 PM
विभाजन की त्रासदी व पीड़ा को जाने नई पीढ़ी- ललन प्रताप सिंह

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबिकापुर,14 अगस्त।
विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस अवसर पर अंबिकापुर नगर के गांधी स्टेडियम से लगे नेकी की दीवार के पास भाजपा सरगुजा द्वारा प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।  प्रदर्शनी में जहां वर्ष 1947 में हुए देश विभाजन के परिस्थितियों को दर्शाया गया है, वहीं इसमें देशवासियों के बेतहाशा दर्द और करुणा की झलक भी है। भाजपा जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह पिछड़ा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सोनी वरिष्ठ नेता अनिल सिंह मेजर नगर निगम नेता प्रतिपक्ष प्रबोध मिंज सहित वरिष्ठ नेताओं ने प्रदर्शनी का उद्घाटन किया।

इस अवसर पर विभाजन विभीषिका स्मृति पर प्रकाश डालते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह ने कहा कि प्रदर्शनी में अधिक से अधिक लोग भाग लेवें और अपने परिचितों को भी चित्र प्रदर्शनी देखने के लिए आमंत्रित करें, जिससे कि आज की नई पीढ़ी 1947 में हुए भारत के विभाजन की त्रासदी व पीड़ा को जान सके।

आगे उन्होंने कहा कि यह दिन विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के रूप में हमें वैमनस्य, भेदभाव, अदूरदर्शिता और दुर्भावना के जहर को खत्म करने की न केवल याद दिलाएगा बल्कि इससे एकता व सामाजिक सद्भाव की भावना भी मजबूत होगी।

कार्यक्रम में भाजपा जिला महामंत्री अभिमन्यु गुप्ता, कर्ताराम गुप्ता, त्रिलोक कपूर कुशवाहा, अरुणा सिंह, विनोद हर्ष मधु चौदाहा, अनामिका पैकरा, प्रेमलता गुप्ता, मधुसूदन शुक्ला, संतोष दास, कार्यक्रम प्रभारी रूपेश दुबे व राजेश अग्रवाल, अभिषेक शर्मा, आलोक दुबे, संजय सोनी, मनोज गुप्ता, जन्मेजय मिश्रा, राजेश तिवारी, सोमनाथ सिंह, विश्व विजय तोमर, अजय प्रताप सिंह बबलू , सर्वेश तिवारी, नकुल सोनकर, सुरजीत सिंह भामरा, मनोज सोनी, शरद सिन्हा, निश्चल सिंह, शैलू सिंह , कमलेश तिवारी, दीपक यादव, अम्बरिश कश्यप सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news