कोण्डागांव
जनसहयोग से बनाया पक्का मकान, मालती लहरा रही हैं तिरंगा
14-Aug-2022 11:05 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
कोण्डागांव, 14 अगस्त। भिक्षा मांग कर जीवन यापन करने वाली मालती भी हर घर तिरंगा अभियान के तहत अपने घर में तिरंगा झंडा लगा रही हैं। लेकिन कुछ महीनों पहले मालती के पास मकान भी नहीं था। मालती के लिए शांति फाउंडेशन ने जन सहयोग से पोस्ट ऑफिस के पास एक कमरे का पक्का मकान बनवा दिया, जिसके बार अब मालती स्वयं के मकान में आजादी की 75वीं वर्षगाठ अमृत महोत्सव मना रही हैं।
शांति फाउंडेशन के अध्यक्ष छोटू सलाम ने बताया कि लगभग 30 वर्ष से दिव्यांग मालती जर्जर झोपड़ी में रहने के लिए मजबूर थीं। फाउंडेशन के आह्वान पर कोण्डागांव के जनसहयोग से उसके लिए पक्का मकान बनवाया गया। जहां मालती खुशी से तिरंगा लहरा रही हैं।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे