कांकेर

तिरंगा को उल्टा लहराने वाले कांग्रेस नेता के खिलाफ केस दर्ज
14-Aug-2022 11:07 PM
तिरंगा को उल्टा लहराने वाले कांग्रेस नेता के खिलाफ  केस दर्ज

कांकेर, 14 अगस्त। तिरंगा रैली में ध्वज को उल्टा लहराने वाले कांग्रेस नेता पुरुषोत्तम पाटिल के खिलाफ  मामला कायम किया गया। कांग्रेस की नरहरपुर में आयोजित तिरंगा रैली के दौरान यह वाक्या हुआ था। प्रार्थी की शिकायत पर  नरहरपुर पुलिस ने राष्ट्र गौरव अपमान निवारण अधिनियम 1971 के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना कर रही है। पाटिल ने इसे अपनी भूल बताया है।

ग्राम बाबू साल्हेटोला निवासी दिनेश नागदौने ने नरहरपुर पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि पुरुषोत्तम पाटिल जिला कांग्रेस कमेटी कांकेर के महामंत्री द्वारा तिरंगा रैली आयोजन के दौरान राष्ट्रीय ध्वज को अपमानित कर उल्टा लहराया गया है। तिरंगा का उल्टा लहराने की घटना सामुदायिक चिकित्सालय नरहरपुर के पास हुई। इस तरह तिरंगा का उल्टा लहराना राष्ट्रीय ध्वाज का अपमान है, इसलिए राश्ट्रीय ध्वज का अपमान करने वाले के उक्त कांग्रेस नेता के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग प्रार्थी दिनेश नागदौने ने की है।

प्रार्थी की रिपोर्ट पर नरहरपुर पुलिस ने राष्ट्र गौरव अपमान निवारण अधिनियम 1971 के तहत मामला दर्ज किया गया है। विदित हो कि पुरुषोत्तम पाटिल पूर्व में जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष व जनपद सदस्य रह चुके हैं। इस संबंध में पुरुषोत्तम पाटिल ने कहा कि मेरा उद्देश्य राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करने का नहीं था। यह अनजाने मेें गल्ती से हुआ है, मैं इसके लिए क्षमा प्रार्थी हूं।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news