महासमुन्द

आप ने निकाली तिरंगा यात्रा
16-Aug-2022 3:54 PM
आप ने निकाली तिरंगा यात्रा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 16 अगस्त।
आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष भूपेंद्र चन्द्राकर के नेतृत्व में देश की आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर झंडा उत्तोलन का  कार्यक्रम आयोजित हुआ। हाथ में तिरंगा लेकर नारे के साथ आप ने तिरंगा यात्रा निकाली।
महासमुंद जिले के चारों विधानसभाओं, महासमुंद, खल्लारी, बसना, सराईपाली में भी आम आदमी पार्टी के साथियों ने झंडा फहराया और उन्हें सलामी दी। महासमुंद विधानसभा में आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष भूपेंद्र चंद्राकर, व्यापार प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक जैन, विधानसभा अध्यक्ष संजय यादव ने दलदली रोड स्थित राइस मिल में झंडोत्तोलन किया। इस दौरान 100 सदस्यों ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ली। इसके बाद तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा की अगुवाई प्रदेश  कोषाध्यक्ष जसबीर सिंग, दिल्ली से आए सेन्ट्रल प्रभारी असित कुमार ने की। इस दौरान भूपेन्द्र चंद्राकर, अभिषेक जैन, संतोष चंद्राकर, संजय यादव,  कादिर चौहान, शकील खान, राकेश झाबक, मधु यादव, पूना राम निषाद, बी डी वर्मा, कोमल खुसरो, राकेश गजेन्द्र, श्रवण ध्रुव, डोंगर चक्रधारी,  पुरषोत्तम साहू, गाड़ी यूनियन अध्यक्ष विकास कुमार, धनुष यादव, केसरी चंद, मनीराम यादव, इंदल यादव, चुन्नू धृतलहरे, संतोष यादव, मनिस साहू, विनोद जांगड़े, शमशेर तांडी, छन्नू महानंद आदि उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news