महासमुन्द

डेढ़ लाख के जेवरात पार: अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज
17-Aug-2022 4:17 PM
डेढ़ लाख के जेवरात पार: अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज

महासमुंद,17 अगस्त। स्थानीय जगत विहार कॉलोनी निवासी भोजराम पटेल के घर अज्ञात चोरों ने प्रवेश कर सोने चांदी के जेवरात कीमत डेढ़  लाख रुपए चोरी कर ली। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ  मामला दर्ज कर लिया है, वहीं अज्ञात की पतासाजी में टीम जुटी हु़ई है। बताया जा रहा है  कि भोजराम पटेल अपने परिवार के साथ जगदलपुर गया था। कोतवाली थाना प्रभारी सिद्धेश्वर प्रताप सिंह ने बताया कि जगत विहार कॉलोनी निवासी भोजराम पटेल पिता ठंडाराम पटेल 2019 से कृषि विकास अधिकारी के पद से सेवानिवृत्त हो गए हैं। 10 अगस्त सुबह 11 बजे वह अपने  परिवार सहित घर में ताला लगाकर रक्षा बंधन पर्व मनाने के लिए जगदलपुर गए थे कि 13 अगस्त सुबह 6 बजे प?ोसी घनश्याम साहू ने फोन कर बताया कि घर का चैनल गेट एवं ग्लास वाले दरवाजा का सेंटर लाक टूटा है। जानकारी मिलने पर प्रार्थी के पुत्र प्रकाश पटेल के साथ वापसमहासमुंद शाम 5.30 बजे घर पहुंचकर देखा तो सामने का चैनल गेट का ताला टूटा था। जिसे खोलकर अंदर गए वहां भी कमरे का दरवाजा का  ताला टूटा था।
 


अन्य पोस्ट