राजनांदगांव

कलेक्टर ने स्वतंत्रता दौड़ को दिखाई हरी झंडी
17-Aug-2022 4:56 PM
कलेक्टर ने स्वतंत्रता दौड़ को दिखाई हरी झंडी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 17 अगस्त।
कलेक्टर डोमन सिंह ने जिला प्रशासन एवं खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित स्वतंत्रता दिवस के एक पहले स्वतंत्रता दौड़ को हरी झंडी दिखाई और स्वयं स्वतंत्रता दौड़ में शामिल हुए। कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के त्याग एवं बलिदान से हमारा देश आजाद हुआ है। देश के लिए उनका अवदान अविस्मरणीय है। उन्होंने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। स्वतंत्रता दौड़ सर्वेश्वर दास नगर पालिक निगम उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय राजनांदगांव से प्रारंभ होकर गुरूनानक चौक, फौहारा चौक, मानव मंदिर चौक, जयस्तंभ चौक से इमाम चौक जीई रोड होते हुए सर्वेश्वर दास नगर पालिक निगम उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय राजनांदगांव स्कूल मैदान में दौड़ का समापन किया गया। बारिश के बावजूद सभी जज्बे एवं उत्साह के साथ दौड़ में शामिल हुए।

स्वतंत्रता दौड़ में इंदिरा देवहारी, खेमलाल वर्मा, सरस्वती बंजारे, प्रतिमा ठाकरे, हेमप्रकाश नायक, सौरभ मिश्रा, एसके सिंह, आदित्य खरे, उषा चटर्जी, शासकीय विभागों के अधिकारी कर्मचारी, फिरोज अंसारी, मृणाल चौबे, मिर्जा आबिद बेग, रणविजय प्रताप सिंह, शैलेन्द्र तीवरी, अनुराज श्रीवास्तव, संध्या पदम एवं सभी स्कूलों के पीटीआई पुलिस अधीक्षक पीटीएस राजनांदगांव के 100 जवान, खिलाड़ी बालक बालिका 100 एवं नागरिकगण कुल 100 कुल 300 की संख्या में दौड़ में भाग लिया। कलेक्टर द्वारा झंडा दिखाकर दौड़ प्रारंभ किया गया। खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा सभी को टोपी वितरण गया। सहायक संचालक खेल एवं युवा कल्याण विभाग ए. एक्का ने सभी का आभार व्यक्त किया।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news