रायपुर
गुढियारी में दही हांडी प्रतियोगिता
17-Aug-2022 6:25 PM
रायपुर, 17 अगस्त। राजधानी के सार्वजनिक दही हांडी उत्सव समिति के द्वारा रायपुर के दही हांडी मैदान गुढिय़ारी में विशाल दही हांडी उत्सव का आयोजन शुक्रवार को किया जा रहा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और नेताओं की उपस्थिति में कार्यक्रम का आयोजन होगा।
इस कार्यक्रम में प्रदेश के अलग -अलग जगहों से टोलियां हांडी प्रतियोगिता में शामिल होंगे।
कार्यक्रम के संयोजक बसंत अग्रवाल ने बताया कि इस अवसर पर सांसकृतिक कार्यक्रम भी होंगे। परम्परागत उत्सवों का अदभूत संगम देखने को मिलेगा। ग्रीस लगे खंभे और दही हांड़ी प्रतियोगिता में टोलियां भाग लेती हैं। इस बार महिला गोविंदा टोली भी होगी। उन्होंने बताया कि 50 लोगों की टोलियां दही हंाडी में भाग लेती है और उन्हे समिति के द्वारा प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।