रायपुर

बेरोजगारी के खिलाफ 1 लाख लोगों के साथ सीएम हाउस घेरेगा भाजयुमो
17-Aug-2022 6:33 PM
बेरोजगारी के खिलाफ 1 लाख लोगों के साथ सीएम हाउस घेरेगा भाजयुमो

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 17 अगस्त। बुधवार को एक प्रेस कांफ्रेंस में भाजयुमो के प्रदेश प्रभारी अनुराग सिंहदेव, प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू ने बताया कि  बेरोजगारी भत्ता और नौकरियों के मुद्दे पर 20 अगस्त को  मशाल रैली और 24 अगस्त को राजधानी में बड़ा प्रदर्शन होगा। इसका नेतृत्व भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या करेंगे। करीब 1 लाख युवा, युवतियां मुख्यमंत्री निवास घेरने की कोशिश करेंगी। उनका कहना है कि बेरोजगारी पर चल रहे आंदोलन को लेकर वे ऑनलाइन गूगल फॉर्म लॉन्च करेंगे। पहले यह पत्रकार वार्ता साहू के साथ मोर्चा प्रभारी ओपी चौधरी लेने वाले थे। लेकिन चौधरी किन्हीं कारणों से नहीं आए।

एक प्रश्न पर  अनुराग सिंहदेव में कहा कि सरकार ने रोजगार से जुड़े झूठे आंकड़े दिखाएं हैं। युवाओं को भ्रमित कर उनके सपनों से खिलवाड़ करने के आरोप उनके ऊपर हैं।इसको लेकर हमने व्यापक जनजागरण किया है, सरकार के खिलाफ पोस्टर लांच किया, गांव-गांव तक उसको चस्पा किया, बेरोजगार टेंट लगाकर फॉर्म भरने का काम किया, अब तक 2 लाख 73 हजार फॉर्म भरे गए हैं।

वहीं  मोर्चा  अध्यक्ष अमित साहू ने कहा कि कई जगह प्रशासन के माध्यम से हमारे कार्यकर्ताओं को रोकने की तैयारी की है। इस पर उन्होंने पूरे प्रशासन को खुली चुनौती दी है कि यदि एक भी  कार्यकर्ताओं को रोका गया तो उसका अंजाम बहुत बुरा होगा। इस आंदोलन में हम सब आएंगे और सरकार के खिलाफ ऐसे युवा शामिल होंगे जो इस सरकार के झूठ के शिकार हैं। छत्तीसगढ़ से देश के सारे बेरोजगार युवा इसमें शामिल होंगे। चर्चा में भाजपा महामंत्री भूपेंद्र सवन्नी, और उमेश भी शामिल थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news