राजनांदगांव

माताओं ने की बच्चों की दीर्घायु की कामना
18-Aug-2022 4:55 PM
माताओं ने की बच्चों की दीर्घायु की कामना

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
गंडई, 18 अगस्त।
हलषष्ठी पर्व को लेकर गंडई में बुधवार को महिलाओं ने उपवास रखकर संयुक्त रूप से हलषष्ठी माता की पूजा कीा। बच्चों की दीर्घायु के लिए माताएं नगर के अलग-अलग स्थानों में बनाए गए शगरी में शामिल हुई और माता की कथा और पूजन पश्चात अपने-अपने बच्चों के पीठ पर पोती रूपी आशीर्वाद दिया।

गंडई में इस वर्ष भी हलषष्ठी पर्व को विधि-विधान के साथ माताओं ने पूरे दिन उपवास रखकर शगरी में पूजा-अर्चना की। पंडितों द्वारा हलषष्ठी के महत्व और विधि-विधान के बारे में विस्तृत जानकारी देते पूजा संपन्न कराया। माताएं इस दौरान भगवान शिव की आराधना और पूजा की। पूजा अर्चना के दौरान माताएं पूजन सामग्रियां अर्पित की। तत्पश्चात पूजन उपरांत अपने-अपने बच्चों के कमर पर माताओं ने आशीर्वाद स्वरूप पोती मारकर आशीर्वाद दिया।

मिली जानकारी के अनुसार प्रतिवर्ष भाद्रपद माह की छठी तिथि को महिलाएं अपने पुत्र के दीर्घायु होने और उन्हें असामयिक मौत से बचाने के लिए हरछठ या हलषष्ठी व्रत करती है। इस दिन महिलाएं ऐसे खेत में पैर नहीं रखतीं, जहां फसल पैदा होती हो, गाय का दूध, दही व घी का उपयोग नहीं करती। सब्जी काटने औजार का उपयोग नहीं करती, बल्कि पसहर चावल, भैंस का दूध, दही और घी, मिक्स भाजी, उपवास की नमक, अंग्रेजी मिर्च का उपयोग करती है। पसहर चावल की खिचड़ी, मिक्स भाजी, भैंस की दही, अंग्रेजी मिर्च का प्रसाद खाकर पूरे दिन अपने बच्चों के लिए उपवास रखती है। पूजन पश्चात अपने बच्चों के कमर पर पोती मारकर  उनके दीर्घायु का आशीर्वाद देती हैं।
यह परंपरा सदियों से चली आ रही है।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news