महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 19 अगस्त। कल तालाब में एक अज्ञात अधेड़ की लाश मिली। पुलिस शिनाख्त की कोशिश कर रही है।
18 अगस्त को कमला बाई पति स्व.मंगल सिंह उम्र 55 वर्ष निवासी ग्राम गिधामुंडा ने ग्राम कोटवार के साथ थाना बसना में उपस्थित होकर जानकारी दी कि एक अज्ञात व्यक्ति गांव के लाल डबरी तालाब में पानी में डूबा दिखा है। वह कहां का है जानकारी नहीं है। उसका कोई पता नहीं चला है। सूचक के रिपोर्ट पर थाना बसना में मर्ग क्रमांक 104-22 धारा 174 जा फ ौ कायम कर मार्ग पंचनामा कार्यवाही कर पता तलाश किया जा रहा है।
अज्ञात शव का उम्र लगभग 50-55 वर्ष पुरुष, भूरे रंग का सफारी कपड़ा पहना है। कत्था रंग का बनियान एवं कत्था रंग का अंडरवियर पहना है। पानी में डूबे रहने से मृतक का चेहरा गल गया है, दांत बाहर आ गए हैं और वह पहचान में नहीं आ रहा है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अपने-अपने इलाकों में पतासाजी पर मृतक का पहचान मिलने पर थाना बसना को सूचित करने का कष्ट करेंगे।