महासमुन्द

जीवन उपयोगी पौधों के साथ विकसित हो रहा कृष्ण कुंज
19-Aug-2022 2:53 PM
जीवन उपयोगी पौधों के साथ विकसित हो रहा कृष्ण कुंज

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 19 अगस्त।
आज जिले के नगरीय निकायों में कृष्ण कुंज विकसित किए जाने हैं। इसे लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस कृष्ण कुंज  में विभिन्न प्रकार के स्थानीय व औषधीय पौधों का रोपण किया जाएगा।
यह योजना नगरीय निकाय में वन विभाग के द्वारा तैयार किया जा रहा है।  कलेक्टर ने शहर के आसपास करीब एक एकड़ की जमीन आवंटित की है, जिसमें वन विभाग पौधरोपण के लिए तैयारी कर रहा है।

बागबाहरा नगर के आसपास जमीन नहीं मिलने के कारण कृष्ण कुंज का निर्माण नहीं हो पाया है। वनमंडलाधिकारी पंकज राजपूत ने  बताया कि कृष्ण कुंज निर्माण की तैयारियां हो गई है। इस योजना के तहत पौधों का रोपण किया जाना है। जिला मुख्यालय में संजय कानन के  बाजू कृष्ण कुंज का निर्माण किया जा रहा है।

वहां पौधों का रोपण आज शुक्रवार को होगा। इसके अलावा पिथौरा, सरायपाली, बसना व तुमगांव में भी कृष्ण कुंज का निर्माण कर पौधरोपण किया जाएगा।
क्षेत्र में विकसित कृष्ण कुंज में बरगद, पीपल, नीम और कदंब जैसे सांस्कृतिक महत्व के जीवनोपयोगी पौधों का रोपण किया जाएगा।

कृष्ण कुंज विकसित करने के लिए वन विभाग को न्यूनतम एक एकड़ भूमि का आबंटन किया गया है। आज कृष्ण जन्माष्टमी के दिन कृष्णनगरीय क्षेत्रों में  ऐसे सांस्कृतिक महत्व वाले जीवनोपयोगी पौधे रोपे जाएंगे।
 


अन्य पोस्ट