जान्जगीर-चाम्पा

महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों पर नियंत्रण के लिए राष्ट्रपति के नाम कलेक्टर को ज्ञापन
08-Sep-2022 2:33 PM
महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों पर नियंत्रण के लिए राष्ट्रपति के नाम कलेक्टर को ज्ञापन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जांजगीर-चांपा, 8 सितंबर।
जाज्वल्य जनशक्ति सोसायटी द्वारा महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों पर नियंत्रण के लिए राष्ट्र्रपति के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौपा गया।
ज्ञापन में  हमारा देश भारत आज अजादी का 75 वां वर्ष पूर्ण कर पुरा देश अमृत महोत्सव मना रहा हैं। किन्तु आज भी देश में नारी सुरक्षित नही हैं। मानव तस्करी, गुमसुदगी, बालात्कार, महिलाओं पर अत्याचार शोषण तथा घरेलु हिंसा के मामले देश में बढ़ते जा रहें हैं। ऐसे में पुलिस कार्यवाही एवं सुरक्षा व्यवस्था में अनियमितता हो रही हैं। कई स्थानों पर पुलिस द्वारा केस दर्ज ही नही किया जा रहा, गरीब असहाय लोगों से थाने में दुर्व्यवहार किये जाने पर न्याय कि पहली सीढ़ी चढऩे से डरने लगे हैं। आजादी के 75 वें वर्ष पर गरीब असहाय लोगों एवं नारी सुरक्षा पर विचार करने तथा उनको न्याय दिलाने कि आवश्यक्ता हैं। पुलिस विभाग को जनमानस से अच्छे व्यवहार व पुलिस सुरक्षा तथा न्याय व्यवस्था को ठीक करने कि अवश्यक्ता हैं। ताकि महिलाओं पर हो रहें अत्याचार पर नियंत्रण हो सके। साथ ही नारियों के लिए विधिक सेवा प्रधिकरण द्वारा विशेष जागरूकता कार्यक्रम कराये जाने कि आवश्यक्ता हैं। ताकी अपने अधिकारो एवं कानुन कि जानकारी प्राप्त कर उन पर हो रहें अत्याचारों का सामना कर सके। इस अवसर पर अध्यक्ष सुश्री मनोरमा पाटेकर ने बताया की हमरा एन.जी.ओ. इस तरह के होने वाले अत्याचारो के विरूध हमेशा खड़ी रहेगी, महिलाओं पर हो रहें किसी भी तरह का अत्याचार को अब बरदास्त नही किया जायेगा, और उनकों उनको न्याय मिलने तक उनके साथ रहेंगे।
ज्ञापन सौपने वालों में रमा पाटेकर, रंभा पांडे, श्रेया तम्बोली, रानी, संजना,  सोनीया, सावन पाटेकर,  रवि गढ़वाल, शिवशंकर यादव,  रवि चांदेलिया एवं छात्राऐं भी उपस्थित थी।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news