कोरिया

रसोइया हड़ताल के लिए रायपुर में, कोरिया के स्कूलों में मध्यान्ह भोजन पर असर
09-Sep-2022 3:22 PM
रसोइया हड़ताल के लिए रायपुर में, कोरिया के स्कूलों में मध्यान्ह भोजन पर असर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बैकुंठपुर (कोरिया), 9 सितंबर।
छग प्रदेश स्कूल मध्यान्ह भोजन रसोईया कल्याण संघ के तत्वाधान में राजधानी रायपुर में अपनी मांगों को लेकर हड़ताल की जा रही है जिसका असर कोरिया जिले में भी देखने केा मिल रहा है। हड़ताल को सफल बनाने के लिए सभी जिलों के ब्लाक पदाधिकारियों के द्वारा अपने अपने क्षेत्र में रसोईयों को हड़ताल पर रहने की जानकारी दी गयी जिसके कारण जिले में अपने संघ द्वारा शुरू की गयी अनिश्चितकालीन हड़ताल का समर्थन करते हु  स्कूल भोजन रसोईया संघ भी काम पर नही है जिस कारण स्कूलों में मध्यान्ह भोजन के लिए स्कूल प्रबंधन को मशक्कत करनी पड़ रही है।

छात्र बना रहे भोजन
स्कूल शिक्षा विभाग की महत्वपूर्ण योजनाओं में से एक मध्यान्ह भोजन बंद न हो इसके लिए पूरे प्रयास किये जा रहे है लेकिन रसोईयों के हडताल पर रहने के कारण  विद्यालयों में बच्चों से सहयोग लेकर मध्यान्ह भोजन तैयार किया जा रहा है जो कि गलत है। घर से बच्चे स्कूल पढ़ाई करने के लिए आ रहे है लेकिन स्कूल आने के बाद उन्हे मध्यान्ह भोजन बनाने में सहयोग लिया जा रहा है। जबकि कुछ ही विद्यालय ऐसे है जहां पर दो रसोईयों में से एक रसोईया हड़ताल का समर्थन कर रहा है तो एक  ड्यूटी पर है जिससे कि उस स्कूल में व्यवस्था नही बिगडी है लेकिन ज्यादातर विद्यालयों में बीते 5 सितंबर हड़ताल के दिन से मध्यान्ह भोजन व्यवस्था चरमरा गयी हैं। सबसे ज्यादा खराब हालत प्राथमिक शाला की है जहां के छोटे बच्चे तो कुछ कर नहीं सकते इस कारण प्राथमिक शालाओं में मध्यान्ह भोजन योजना हड़ताल के कारण प्रभावित हो रही है जबकि मीडिल स्तर पर कई जगहों पर बच्चों को ही भोजन तैयार करते देखा जा सकता है। इस तरह की स्थिति उत्पन्न होने पर कुछ विद्यालय ऐसे भी है जहां के शिक्षक दूसरे किसी को मध्यान्ह भोजन बनाने के लिए स्वयं की राशि खर्च कर अस्थाई रसोईयां रख लिये है जिनके द्वारा मध्यान्ह भोजन तैयार किया जा रहा है। इस तरह राजधानी रायपुर में चल रही रसाईया संघ की हडताल के कारण जिले भर के प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक शालाओं में मध्यान्ह भोजन योजना प्रभावित हो रही है।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news