गरियाबंद

विद्यार्थियों को खिलाये गये कृमि नाशक अल्बेंडाजोल की टेबलेट
10-Sep-2022 4:12 PM
विद्यार्थियों को खिलाये गये कृमि नाशक अल्बेंडाजोल की टेबलेट

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
गरियाबंद, 10 सितंबर। 
जिले को कृमि मुक्त बनाने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग द्वारा 09 सितम्बर 2022 को स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल, गरियाबंद में कृमि मुक्ति पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कलेक्टर  प्रभात मलिक और जिला पंचायत सीईओ  रोक्तिमा यादव द्वारा स्कूली बच्चों को कृमिनाशक की टेबलेट अल्बेंडाजोल खिला कर जिले में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, डॉ. एन.आर. नवरत्न, खण्ड चिकित्सा अधिकारी, डॉ. बी.बारा, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारीगण तथा विद्यार्थियों सहित शाला के समस्त स्टाफ उपस्थित थे।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, डॉ. एन.आर. नवरत्न ने बताया कि जिले में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का आयोजन 09 सितम्बर 2022 को किया गया। साथ ही 14 सितम्बर 2022 को मॉपअप दिवस का आयोजन करते हुए छूटे हुए बच्चों को कृमि नाशक टेबलेट खिलाया जायेगा। जिले में कुल 2 लाख 38 हजार 59 बच्चों को कृमि नाशक की टेबलेट अल्बेंडाजोल खिलाने का लक्ष्य रखा गया। इस दौरान 1 से 19 वर्ष तक के किशोर एवं किशोरियों को यह टेबलेट खिलाया जायेगा। जिले के ए.एन.एम, मितानिन व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता द्वारा आंगनबाड़ी केन्द्रों, स्कूलों व स्वास्थ्य केन्द्रों में कृमि नाशक दवा (एल्बेन्डाजॉल) 400 एमजी की दवा का सेवन कराया जायेगा। 1 से 2 वर्ष के बच्चों को आधी गोली पीसकर एवं 2 से 3 वर्ष के बच्चों को 1 गोली पीस करके एवं 3 से 19 वर्ष तक के बच्चों को एक गोली चबाकर खिलाई जायेगी। इस टेबलेट को खाने से किसी प्रकार की कोई हानिकारक प्रभाव भी नहीं होता है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news