कांकेर

मामूली विवाद पर अधेड़ पर हमला, आरोपी युवक गिरफ्तार
10-Sep-2022 10:09 PM
मामूली विवाद पर अधेड़ पर हमला, आरोपी युवक गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कांकेर, 10 सितंबर। मामूली विवाद पर अधेड़ को चाकू से प्राण घातक हमला करने वाले  आरोपी युवक को कांकेर पुलिस ने  गिरफ्तार जेल भेज दिया।

पुलिस के अनुसार प्रार्थिया प्रीति सिंह ठाकुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 8 सितंबर को रात्रि 22.30 बजे प्रार्थिया का पति महेंद्र ठाकुर अपने घर के सामने जोर-जोर से बात कर रहा था, तभी पड़ोसी आरोपी कमल कुलदीप इस बात को लेकर महेंद्र सिंह ठाकुर से विवाद करने लगा। वह विवाद करते हुए अपने घर के अंदर से चाकू लाकर महेंद्र सिंह ठाकुर के गले पर चाकू से प्रहार कर दिया है। जिससे मह्रेद्र सिंह गंभीर रुप से  आहत हो गया। जिसे कोमल देव अस्पताल कांकेर में भर्ती कराया गया है,।

घायल की पत्नी प्रीति सिंह ने घटना की रिपोर्ट कांकेर थाने में की। रिपोर्ट के आधार पर  पुलिस ने धारा 307 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया। विवेचना के पश्चात आरोपी- कमल कुलदीप उर्फ कुलेश्वर (25) अन्नपूर्णापारा को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू भी जब्त कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।


अन्य पोस्ट