बेमेतरा

शराब दुकान पहुँचकर प्रदेश सरकार के खिलाफ की नारेबाजी
12-Sep-2022 3:46 PM
शराब दुकान पहुँचकर प्रदेश सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बेमेतरा, 12 सितंबर।
भाजपा जिला कार्यालय कोबिया से शहर मण्डल महिला मोर्चा द्वारा नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत रैली निकाली गई। यह अभियान भाजपा जिला मंत्री रीना साहू के नेतृत्व में चलाया गया।

प्रदेश की भुपेश बघेल सरकार को चुनाव में गंगाजल की क़सम खा कर पूर्ण शराबबंदी करने का वादा याद दिलाया गया हैं 4 साल गुजरने के बाद भी पूर्ण शराबबंदी नहीं हुआ है तो भूपेश सरकार से वादा पूरा करो तत्काल शराबबंदी लागू करने की मांग रैली निकालकर शराब दुकान में जा कर प्रदर्शन किया गया। 

जिसमें सभी भाजपा के पदाधिकारी कार्यकर्ता नेता सभी मोर्चा ,प्रकोष्ट के पदाधिकारी कार्यकर्ता महिलायें सामिल हुए जिसमें प्रमुख रूप से विजय सिन्हा पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका,राजा पाण्डेय भाजपा जिला उपाध्यक्ष, विकास तम्बोली निशा चौबे सजनी यादव लक्ष्मी लहरे सावित्री रजक प्रमिला साहू सावन सनातन मानिकपुरी कमलेश वर्मा संतोष वर्मा  विवेक दीवान तुषार साहू महेश्वर साहू गोलू कोसल,जानकी मानिकपुरी सावन वर्मा रंजना साहू तीजन वर्मा रामबाई साहू जाम्बाई चेलक यामिनी डहरवाल मानमती साहू जानकी साहू राधा साहू गोदावरी लहरे संतोषी यादव रिका साहू सुखबति साहू ईश्वरी साहू मीना विश्वकर्मा गोदावरी वर्मा राधिका पात्रे शांति मानिकपुरी प्रेमिन साहू आदि उपस्थित थे।

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news