जान्जगीर-चाम्पा

महिला एबीईओ से दुव्र्यवहार मामले में आत्मानंद शाला के प्राचार्य को हटाया
14-Sep-2022 5:08 PM
महिला एबीईओ से दुव्र्यवहार मामले में आत्मानंद शाला के प्राचार्य को हटाया

विभागीय जांच भी होगी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जांजगीर-चांपा, 14 सितंबर।
स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल के प्राचार्य एचएल भारती को विभाग की महिला अधिकारी से दुव्र्यवहार करने के मामले में हटाकर उनके मूल स्कूल मालखरौदा में वापस पदस्थ करने का आदेश दिया है।
मालूम हो पिछले दिनों एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम शाला जांजगीर के प्राचार्य एल एल भारती महिला सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी को औकात दिखाने की घुडक़ी दे रहे थे। महिला अधिकारी ने मामले की जिला कलेक्टर को लिखित शिकायत भी की थी। इसके बाद कलेक्टर की अनुशंसा पर लोक शिक्षण संचालनालय के अवर सचिव ने आदेश जारी कर प्राचार्य को हटाने का आदेश दिया है।

प्रतिनियुक्ति समाप्त कर भारती को मूल संस्था शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला मालखरौदा में पदस्थ करने का आदेश जारी किया गया है। आदेश में लोक शिक्षण संचालक सुनील जैन ने प्राचार्य की प्रतिनियुक्ति समाप्त करने के साथ विभागीय जांच शुरू करने का भी आदेश  किया है। एबीईओ संघ के पदाधिकारियों ने  लोक शिक्षण संचालक सुनील जैन एवं जांजगीर जिला कलेक्टर तारण प्रकाश सिन्हा का इस कार्रवाई के लिये आभार व्यक्त किया है।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news