दन्तेवाड़ा
बाढ़ पीडि़तों को मिले किचन सेट
15-Sep-2022 8:45 PM
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दंतेवाड़ा, 15 सितंबर। कलेक्टर विनीत नंदनवार एवं पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी द्वारा कटेकल्याण में बाढ़ पीडि़तों के लिए राहत सामग्री का वितरण किया। भारतीय रेडक्रास सोसायटी राज्य शाखा के द्वारा जिले में बाढ़ पीडि़त व्यक्तियों के लिए राहत सामग्री भेजी गई है। जिसे कलेक्टर के मार्गदर्शन में जिले के समस्त विकास खंडों में बाढ़ पीडि़तों को राहत वितरित किया जायेगा। उक्त राहत सामग्री में किचन सेट एंव हाइजीन किट का वितरण किया जा रहा है। उक्त कार्यक्रम में मुख्य कार्यपालन अधिकारी सह नोडल अधिकारी स्वास्थ्य विभाग आकाश छिकारा, अपर कलेक्टर संजय कनौजे, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एस. मंडल, जिला कार्यक्रम प्रबंधक संदीप ताम्रकार और शासन द्वारा किया की तरह जिला संगठन भारतीय रेडक्रास सोसायटी अंकित सिंह मौजूद थे।