दन्तेवाड़ा

कटेकल्याण खेल मैदान बनेगा एकीकृत खेल परिसर, कलेक्टर ने दिए निर्देश
15-Sep-2022 9:51 PM
 कटेकल्याण खेल मैदान बनेगा एकीकृत खेल परिसर, कलेक्टर ने दिए निर्देश

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दंतेवाड़ा, 15 सितंबर। प्रशासन द्वारा कटेकल्याण में विकास के कार्यों को तेज किया जाएगा। जिससे क्षेत्रवासियों को बेहतर आधारभूत सुविधाएं मुहैया कराई जा सके। कलेक्टर विनीत नंदनवार एवं पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी द्वारा गुरूवार को कटेकल्याण विकासखंड क्षेत्र का भ्रमण किया गया।इस दौरान उन्होंने जनपद कार्यालय के साथ अन्य शासकीय कार्यालयों का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालयों को सुव्यवस्थित रखने के निर्देश देते हुए जनपद कार्यालय के बैठक हाल में पूर्ण व्यवस्था करने की बात कही। कटेकल्याण स्थित खेल मैदान को एकीकृत खेल परिसर में विकसित करने के निर्देश दिए। खेल के लिए उपलब्ध स्थान में योजनाबद्ध तरीके से प्लानिंग कर बच्चों को लाभ दें। उन्होंने ब्लाक मुख्यालय सहित आसपास के क्षेत्रों का दौरा किया। क्षेत्र भ्रमण के दौरान ग्रामीण महिलाओं ने कलेक्टर को अपने बीच पाकर अपनी-अपनी समस्याओं के बारे में बताया इस पर कलेक्टर ने त्वरित कार्यवाही करने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। महिलाओं ने आभार जताया। ततपश्चात कटेकल्याण में पेट्रोल पंप का जायजा लिया।

 वहां पर उपस्थित अधिकारी द्वारा समस्या बताई गई।

जिस पर त्वरित आईओसीएल के राज्य हेड से चर्चा कर आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए गये।इसके साथ ही उपस्थित अधिकारियों को सतत रूप से समन्वय स्थापित कर समस्या का निराकरण करने निर्देश दिया गया। कलेक्टर विनीत नंदनवार एवं पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में जनपद कार्यालय कटेकल्याण में संबंधित अधिकारियों की समीक्षा भी की गई। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ आकाश छिकारा, अपर कलेक्टर संजय कन्नौजे, एसडीएम दंतेवाड़ा शिवनाथ बघेल और जनपद पंचायत सीईओ एसएस मण्डावी प्रमुख रूप से मौजूद थे।


अन्य पोस्ट