गरियाबंद

राज्यपाल अनुसुईया उइके 18 को राजिम आयेंगी
17-Sep-2022 3:34 PM
राज्यपाल अनुसुईया उइके 18 को राजिम आयेंगी

गरियाबंद, 17 सितंबर। राज्यपाल  अनुसुईया उइके 18 सितम्बर को राजिम आएंगी। प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्यपाल उइके 18 सितम्बर 2022 को अपरान्ह 01:30 बजे राजभवन रायपुर से सडक़ मार्ग द्वारा राजिम के लिए प्रस्थान कर अपरान्ह 02:15 बजे रेस्ट हाउस राजिम पहुंचेंगी। वे अपरान्ह 02:25 बजे रेस्ट हाउस से मेला ग्राउंड राजिम के लिए प्रस्थान कर अपरान्ह 02:30 बजे कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगी और यहां आयोजित कार्यक्रम  में  शिरकत करेंगी।
वे अपरान्ह 03:30 बजे कार्यक्रम स्थल से रेस्ट हाउस राजिम के लिए प्रस्थान कर 03:35 बजे रेस्ट हाउस पहुंचेंगी। राज्यपाल सुश्री उइके अपरान्ह 03:45 बजे राजिम से सडक़ मार्ग द्वारा रायपुर के लिए प्रस्थित होंगी।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news