दन्तेवाड़ा

शिक्षक पात्रता परीक्षा कल
17-Sep-2022 8:55 PM
शिक्षक पात्रता परीक्षा कल

दंतेवाड़ा, 17 सितंबर। छत्तीसगढ़ व्यापम द्वारा संचालक, राज्य शैक्षिक, अनुसंधान और प्रशिक्षण के प्रस्ताव पर छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन 18 सितंबर 2022 को दो पालियों में (प्रथम पाली पर्वान्ह 9.30  से 12.15 बजे तक एवं द्वितीय पाली अपरान्ह 2 से 4.45 बजे तक) आयोजित है।

जिले में 18 परीक्षा केन्द्र शासकीय दंतेश्वरी पीजी कॉलेज दंतेवाड़ा, शासकीय महेंद्र कर्मा गर्ल्स कॉलेज दंतेवाड़ा, शासकीय हाई सेकेंडरी स्कूल दंतेवाड़ा,शासकीय गर्ल्स हाई सेकेंडरी स्कूल दंतेवाड़ा, स्वामी आत्मानंद शासकीय इंग्लिश मीडियम स्कूल दंतेवाड़ा, शासकीय कन्या शिक्षा परिसर हाई सेकेंडरी स्कूल दंतेवाड़ा, सरस्वती शिशु मंदिर दंतेवाड़ा, निर्मल निकेतन हाई स्कूल कारली, शासकीय हाई सेकेंडरी स्कूल कारली गीदम, शासकीय गर्ल्स हाई सेकेंडरी स्कूल गीदम, शासकीय हाई सेकेंडरी स्कूल गीदम, शासकीय कन्या शिक्षा परिसर हाई सेकेंडरी स्कूल जवांगा गीदम, आस्था विद्या मंदिर इंग्लिश मीडियम स्कूल जवांगा, डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल जवांगा, एनएमडीसी पॉलिटेक्निक कॉलेज गीदम, सरस्वती शिशु मंदिर हाई स्कूल गीदम, एकलव्य मॉडल रेजिडेंशियल स्कूल गीदम तथा शासकीय मॉडल स्कूल बालूद को परीक्षा केन्द्र निर्धारित किया गया है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news