कोण्डागांव

प्रदेश महामंत्री बनने के बाद प्रथम नगर आगमन पर केदार का भव्य स्वागत
17-Sep-2022 9:02 PM
प्रदेश महामंत्री बनने के बाद प्रथम नगर आगमन पर केदार का भव्य स्वागत

कोण्डागांव, 17 सितंबर। पूर्व मंत्री केदार कश्यप भाजपा छत्तीसगढ़ प्रदेश महामंत्री बनने के पश्चात प्रथम कोण्डागांव नगर आगमन पर कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री के आगमन पर भारतीय जनता पार्टी के सदस्य व युवा मोर्चा के साथियों में एक नया जोश देखने को मिला।

केदार कश्यप ने प्रेसवार्ता के दौरान कहा कि, आगामी 2023 के चुनाव में हम पूर्ण रूप से सरकार बनायेंगे और 2024 के लोकसभा चुनाव में बस्तर की सीट पर पूर्ण बहुमत से जीतेंगे।

इस स्वागत कार्यक्रम में मुख्य रूप से राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य लता उसेंडी, जिलाध्यक्ष दीपेश अरोरा, मनोज जैन, प्रवीण सिंह बदेशा, तरुण साना, आकाश मेहता, जसकेतु उसेंडी, जितेंद्र सुराणा, ईना श्रीवास्तव, जैनेंद्र ठाकुर, दयाराम पटेल, प्रतोश त्रिपाठी संतोष नाग, बंटी नाग, नागेश देवांगन, गामा जायसवाल, विकास दुआ, घस्सु कश्यप, अभिनेत्र सिंह व अन्य सहयोगी उपस्थित रहें।


अन्य पोस्ट