कोण्डागांव

स्वास्थ्य सचिव ने जिला अस्पताल का किया निरीक्षण
17-Sep-2022 9:43 PM
स्वास्थ्य सचिव ने जिला अस्पताल का किया निरीक्षण

कोण्डागांव, 17 सितंबर। छत्तीसगढ़ शासन के स्वास्थ्य विभाग के सचिव प्रसन्ना आर, संचालक स्वास्थ्य विभाग भीम सिंह व राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संचालक भोसकर विलास संदिपान द्वारा जिला अस्पताल का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।

इस दौरान जिला अस्पताल पहुंच कर उन्होंने अस्पताल के सभी वार्डों का दौरा कर वार्डों में स्वच्छता व स्टाफ की उपलब्धता की जांच की। इस दौरान उन्होंने वार्ड में कार्यरत स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों से चर्चा करते हुए उनकी समस्याओं के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने हमर लैब पहुंच वहां हो रहे जांचों की विस्तृत जानकारी लेते हुए की गई व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए, वहां के स्टाफ को अच्छे कार्य हेतु प्रोत्साहित किया। इस दौरान उन्होंने कलेक्टर दीपक सोनी व जिला अस्पताल के सभी डॉक्टरों से चर्चा करते हुए अस्पताल में आवश्यक सुविधाओं के विस्तार हेतु और अधोसंरचना विस्तार पर विस्तृत चर्चा की।

जिला अस्पताल में चिकित्सकों द्वारा मरीजों की सुविधा हेतु किए जा रहे विशिष्ट ऑपरेशनों के द्वारा बड़े बड़े रोगों का निशुल्क व समुचित उपचार की प्रशंसा करते हुए, यहां सर्जरी करने वाले विशेषज्ञ डॉ एस नागुलन की भी प्रशंसा करते हुए, उन्हें अपने कार्य के लिए बधाई दी और जिला अस्पताल में इन सेवाओं के विस्तार हेतु आवश्यक उपकरणों व सुविधाओं हेतु चर्चा करते हुए जल्द से जल्द इनकी उपलब्धता हेतु निर्देशित किया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news