कोरिया

गुटों में बंटी भाजपा ने दिखाया प्रदेश अध्यक्ष के सामने शक्ति प्रदर्शन
18-Sep-2022 3:12 PM
गुटों में बंटी भाजपा ने दिखाया प्रदेश अध्यक्ष के सामने शक्ति प्रदर्शन

भाजपा भूली रीति नीति, कांग्रेसीकरण की ओर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बैकुंठपुर (कोरिया), 18 सितंबर।
भाजपा के नव नियुक्त प्रदेशाअध्यक्ष व सांसद अरूण साव हाल में कोरिया जिले के प्रवास पर आये और पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनमें उत्साह भरने का काम किया और आगामी वर्ष होने वाले चुनाव में कांग्रेस को उखाड़ फेंकने का आव्हान करते हुए सभी से अभी से ही तैयार होने के लिए रिजार्ज कर गये लेकिन भाजपा प्रदेशााध्यक्ष के आगमन के साथ ही गुटबाजी व ताकत दिखाने में भाजपा पदाधिकारी पीछे नहीं रहेे। साफ है कोरिया भाजपा अब उसकी रीति नीति भूल कांग्रेस की तरह स्वागत करने की होड़ में लगी रही।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अरूण साव 16 सितंबर सायं के समय कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर पहुंचें उनके कोरिया पहुंचने पर उनका स्वागत विधानसभा टिकट के दावेदारों के घरों के सामने किया गया। कुछ के घर के सामने 4 से 5 लोग नजर आए तो कुछ के घर के सामने सैकड़ों की संख्या में समर्थक पूरे दिन डटे रहे। प्रदेशाध्यक्ष के सामने टिकट के दावेदारों ने जमकर शक्ति प्रदर्शन कर स्वागत किया गया। वहीं मनेन्द्रगढ़ में भाजपा के एक नेता जो खुद को एमसीबी का अध्यक्ष घोषित करने में जुटे है, उनके यहां प्रदेश अध्यक्ष के जाने के कार्यक्रम को उक्त नेता के विरोध के बाद स्थगित कर दिया गया। प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत कार्यक्रम और दौरे को कांग्रेस की तरह दो तीन नेताओं ने हाईजैक कर रखा था। जिसके कारण काम करने वाले कार्यकर्ताओं में काफी मायूसी देखी गई।

शैलेष शिवहरे व देवेन्द्र तिवारी ने दिखाई ताकत
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री साव का शहर में भी जमकर स्वागत किया, सबसे ज्यादा कार्यकर्ताओं की संख्या में पूर्व नपा अध्यक्ष, भाजप जिला उपाध्यक्ष शैलेष शिवहरे के घर के सामने देखी गयी, यहां उमड़ी भीड़ ने श्री साव का जमकर स्वागत किया, यहां हुए स्वागत से प्रदेश अध्यक्ष काफी खुश नजर आए। वहीं भाजपा जिला उपाध्यक्ष व पूर्व जिला पंचायज सदस्य देवेन्द्र तिवारी शहर से बाहर होने के बाद भी उनके घर के सामने कार्यकर्ताओं को हुजूम ने प्रदेश अध्यक्ष का दिल जीत लिया, प्रदेश अध्यक्ष अपनी गाड़ी से उतर कर उनके घर की ओर जाने लगे तो उन्हें याद दिलाया गया कि वो बाहर है।

रीति नीति भूली भाजपा
प्रदेश अध्यक्ष के दौरे में हुए स्वागत को लेकर भाजपा की रणनीति से कार्यकर्ता व भाजपा को जानने वाले बेहद हैरान थे। पहली बार किसी बड़़े नेता का स्वागत विधानसभा के टिकिटार्थियों के घर के सामने होने का प्रोटोकॉल जारी किया गया था, जबकि भाजपा के नेताओं को स्वागत मंडल स्तर पर अभी तक होता रहा है। जिससे भाजपा अंतिम कार्यकर्ता तक पहुंच पाती है, कार्यकर्ताओं को नेता पहचान पाते है। परन्तु इस बार ऐसा नही हुआ, वही इस तरह के स्वागत से भाजपा गुटो में बंट गई, जिससे कई जमीनी कार्यकर्ताओं मे रोष देखा गया और उनका कहना है कि अब भाजपा का कांग्रेसीकरण होते जा रहा हैै।

चिरमिरी और भरतपुर स्वागत से दूर
प्रदेश अध्यक्ष के दौरे को भाजपा कोरिया ने पूरी तरह से बैकुंठपुर विधानसभा तक की सीमित कर दिया था। जबकि खडग़वां चिरमिरी और भरतपुर क्षेत्र में भाजपा का अच्छा जनाधार है, यहां भाजपा को काफी फायदा मिलने की पूरी संभावना है, बावजूद कोरिया भाजपा ने इन क्षेत्रो को प्रदेश अध्यक्ष के दौरे से दूर रखा। हलांकि वहां कुछ कार्यकर्ताओं ने मनेन्द्रगढ़़ और बैकुंठपुूर पहुंच कर प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया और मुलाकात की।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news