दन्तेवाड़ा
डॉ. किरणमयी ने गारमेंट फैक्ट्री का लिया जायजा
19-Sep-2022 8:06 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महिलाओं के आय की ली जानकारी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दंतेवाड़ा, 19 सितंबर। छ.ग. राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक ने आज बस्तर आराध्य मां दन्तेश्वरी के दर्शन कर विधि विधान से पूजा-अर्चना की। उन्होंने प्रदेश वासियों के खुशहाली की कामना की। तत्पश्चात विकासखंड गीदम अंतर्गत हारम स्थित डेनेक्स गारमेंट फैक्ट्री का अवलोकन किया।
डेनेक्स पहुंचकर ब्रीफिंग रूम में पहुंच सबसे पहले चलचित्र के माध्यम से डेनेक्स फैक्ट्री के सफर को देखा। डेनेक्स के पूरे परिसर में भ्रमण कर गारमेंट फैक्ट्री में दीदीयों द्वारा किए जा रहे कार्यों को बारीकियों से समझा ।जिले में संचालित डेनेक्स की अन्य यूनिट की जानकारी ली।
उन्होंने दीदियों द्वारा उनके मासिक आमदनी के बारे में पूछा। इसके साथ ही दीदियों द्वारा किये जा रहे कार्यों की उन्होंने सराहना की।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे