बस्तर

भाजपा की लाभकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं और बूथ की मजबूती बढ़ाएं-बैदुराम
19-Sep-2022 8:22 PM
भाजपा की लाभकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं और बूथ की मजबूती बढ़ाएं-बैदुराम

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जगदलपुर, 19 सितम्बर।
पं. दीनदयाल उपाध्याय सदन भाजपा कार्यालय जगदलपुर में लोक सभा बूथ शक्तिकरण योजना की बस्तर जिला स्तरीय बैठक रविवार को संपन्न हुई। उक्त बैठक में बस्तर जिला के  बूथ के प्रभारी उपस्थित रहे।

ज्ञात हो कि भाजपा देश भर में सभी लोकसभा में अपने कमजोर बूथों पर ध्यान दे रही है और उन बूथों को मजबूत करने के लिए लोकसभा बूथ शक्तिकरण योजना का प्रारंभ किया है। बस्तर लोक सभा के प्रभारी के रूप में बैदुराम कश्यप एवं संजय पांडे को चुना गया है, जिसकी ऑनलाइन कार्य हेतु आशुतोष आचार्य को जिम्मेदारी दी गई है।

उक्त बैठक में बैदुराम कश्यप ने कहा कि सभी अपने बूथ में अंतिम व्यक्ति तक पहुंचकर भाजपा की लाभकारी योजना को जन-जन तक पहुंचाएं और बूथ में भाजपा की मजबूती बढ़ाएं।

भाजपा जिला उपाध्यक्ष योगेंद्र पांडे ने कहा कि हर कार्यकर्ता भाजपा के लिए महत्वपूर्ण है और कार्यकर्ता ही संगठन को आगे बढ़ाता है। सभी कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाते हुए श्री पांडे ने अपने बूथ को मजबूती लाने की बात कही।

आशुतोष आचार्य ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए कार्य के लिए सभी प्रभारियों को अपनी जिम्मेदारी और कार्यशैली समझाई ।

बैठक के उपरांत सभी कार्यकर्ताओं के द्वारा सेवा पखवाड़े के अंतर्गत देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन चरित्र को देखकर प्रेरणा ली।

उक्त बैठक में मुख्य रूप से भाजपा जिला मंत्री नरसिंह राव जगदलपुर नगर मंडल अध्यक्ष सुरेश गुप्ता, दरभा मंडल अध्यक्ष फूल सिंह सेठिया, पार्षद राजपाल कशेर, शशिनाथ पाठक, आशुतोष पाल के साथ अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news