गरियाबंद

जल व मृदा संरक्षण के कार्यों का शैक्षिक भ्रमण के लिए ओडि़शा पहुंचे देवभोग के किसान
21-Sep-2022 3:48 PM
जल व मृदा संरक्षण के कार्यों का शैक्षिक भ्रमण के लिए ओडि़शा पहुंचे देवभोग के किसान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
 मैनपुर, 21 सितंबर।  प्र
धानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के अंतर्गत नई जलग्रहण परियोजना देवभोग के तहत उप संचालक कृषि संदीप भोई के निर्देशानुसार 125 कृषकों एवं जलग्रहण समिति के पदाधिकारियों का दल परियोजना अधिकारी नरसिंह ध्रुव के नेतृत्व में  नबरंगपुर (ओडिशा)जिले के जलग्रहण क्षेत्र उमरकोट एवं जलग्रहण परियोजना रायघर में जल संरक्षण एवं मृदा संरक्षण हेतु किये गए सफल कार्यो का निरीक्षण हेतु रवाना हुवे आगामी दो दिवस तक टीम  उमरकोट एवं रायघर विकासखंड में जलग्रहण प्रबंधन किस प्रकार किया गया है तथा   सिंचाई का रकबा किस प्रकार वृद्धि किया जा रहा है, उसका अवलोकन वँहा के स्थानीय अधिकारियों के मार्गदर्शन में करेंगे साथ ही वँहा के कृषकों द्वारा अपनाई जा रही आजीविका गतिविधियों का भी अवलोकन भ्रमण के दौरान करेंगे

परियोजना अधिकारी नरसिंह ध्रुव द्वारा बताया गया कि देवभोग विकास खंड के 15 ग्राम पंचायत मे यह परियोजना प्रारम्भ की गई है जंहा पर स्थानीय आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए जल एवं मृदा संरक्षण संबंधी कार्य किये जायेंगे जिसमे वृक्षारोपण, मेड़बंधन, मुंही बंधान , भूमि सुधार, कूप निर्माण एवं डबरी निर्माण मुख्य रूप से सम्मिलित होंगे

साथ ही साथ स्थानीय स्तर पर रोजगार के उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिये बिहान की समूहों को आजीविका संबंधी प्रशिक्षण देकर उनके आवश्यकता एवं मांग अनुसार कार्यो हेतु अनुदान एवं  रिवॉल्विंग फण्ड के माध्यम से सहयोग किया जावेगा
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news