रायगढ़

विजय अग्रवाल की हुई घरवापसी, कामदा जोल्हे ने भी थामा भाजपा का दामन
21-Sep-2022 7:49 PM
विजय अग्रवाल की हुई घरवापसी, कामदा जोल्हे ने भी थामा भाजपा का दामन

पांच और नेताओं को मिली जगह

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायगढ़, 21 सितंबर। अंतत: भाजपा के पूर्व विधायक और पिछले कुछ वर्षों से पार्टी से बाहर चल रहे विजय अग्रवाल की घरवापसी हो ही गई। विजय अग्रवाल की घर वापसी से उनके समर्थकों में जबर्दस्त उत्साह भर गया है। प्रदेश स्तर पर भाजपा की बैठक में आला नेताओं की उपस्थिति में निर्णय हुआ और विजय अग्रवाल की घरवापसी पर मुहर लग गई। 

इसके अलावा सारंगढ़ के जिला बनने के बाद यहां की राजनीतिक समीकरण भी बदलेंगे। इसे देखते हुए कई बसपा नेता भी बसपा छोड़ भाजपा का दामन थामने कतार में लग गए थे। इनमें सबसे प्रमुख पूर्व बसपा विधायक कामदा जोल्हे भी है, इनके अलावा अरविंद खटकर भी अब भाजपा के हो लिए हैं। सारंगढ़ के जिला बनने के बाद आने वाले समय मे नए परिसीमन के बाद यहां पुराने नेताओं को अपनी जमीन तलाशने में आसानी होगी और यही वजह है कि कामदा जोल्हे अरविंद खटकर जैसे नेता बसपा में अपना वजूद खोते जा रहे थे जिला बनने के बाद इन्हें संजीवनी बूटी मिल गई है। आने वाले समय मे अपने राजनीतिक बिसात को अभी से मजबूत बनाने के लिए भाजपा में शामिल होना मुनासिब समझा। 

वहीं रायगढ़ के भाजपा से पूर्व विधायक बाद में निर्दलीय चुनाव लडऩे के बाद भाजपा से निष्कासित और एक लंबी जद्दोजहद के बाद पुन: विजय की वापसी से उनके समर्थकों में जहां खुशी व्याप्त हो गई, वहीं उनसे अदावत रखने वालों को सांप जरूर सूंघ गया होगा।  विजय के भाजपा में वापसी से कई भाजपा नेता जो अपनी टिकट पक्की मानकर चल रहे थे उनके लिए अब टिकट की राह आसान नहीं होगी।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news