सरगुजा

मंत्री सिंहदेव ने फतेहपुर से सुखरी तक पैदल यात्रा की
21-Sep-2022 11:02 PM
मंत्री सिंहदेव ने फतेहपुर से सुखरी तक पैदल यात्रा की

नव उन्नयित हाई स्कूल का उद्घाटन किया, लोगों की सुनी समस्याएं

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

अम्बिकापुर, 21 सितंबर। भारत जोड़ो यात्रा के 12वें दिन स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव अम्बिकापुर विकासखण्ड के ग्राम फतेहपुर से सुखरी तक पैदल यात्रा की । हर मजरे टोले में जाकर लोगो से मिले उनकी समस्याएं सुनकर उनका निराकरण किया।

सूरजपुर जिले की सीमा से लगे अम्बिकापुर विधानसभा के अंतिम ग्राम फतेहपुर पहुँचे स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव ने नव उन्नयित हाई स्कूल का विधिवत उद्घाटन किया।

छात्र-छात्राओं को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि शिक्षा कभी व्यर्थ नहीं जाती। छत्तीसगढ़ सरकार शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय काम कर रही है। सरकार साधन और संसाधन उपलब्ध करा सकती है , इसका इस्तेमाल करना आप सब की जिम्मेदारी है।  यहां से पदयात्रा करते हुए कांग्रेसजन सुखरी पहुंचें। भारत जोड़ो का नारा लगाते पदयात्रियों का रास्ते में जगह-जगह स्वागत किया गया।

ग्रामीणों ने स्वास्थ्य मंत्री को देर से हुई बरसात की वजह से धान की खेती प्रभावित होने और सडक़ की खराब स्थिति से अवगत करा जल्द सुधार कराने की मांग की। श्री सिंहदेव ग्रामीण जनो को आश्वस्त किया बरसात के बाद सडक़ सुधार हो जाएगा। उन्होंने किसानों को वैकल्पिक खेती और गिरदावरी के समय सूखे की स्थिति के अनुसार मुआवजा प्रकरण तैयार कराने कहा। इस दौरान एआईसीसी सदस्य एवं जिला पंचायत उपाध्यक्ष आदित्येश्वर शरण सिंहदेव, कांग्रेस जिला अध्यक्ष राकेश गुप्ता, जिला पंचायत अध्यक्ष मधु सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष जेपी श्रीवास्तव, महामंत्री द्वितेंद्र मिश्रा, ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष विनय शर्मा बंटी, अरुण मिश्रा,मो इस्लाम, शैलेन्द्र सोनी, विनय गुप्ता,सुदामा कुर्रे, नुरुल अमीन सिद्दीकी, गोलू, दुर्गेश गुप्ता, आशीष वर्मा, गुरप्रीत सिद्धू, विजय सिंह,मदन जायसवाल,मग्गू सिंह, रजनीश सिंह,प्रभात रंजन सिन्हा, कलीम अंसारी,बाबू सोनी, अविनाश, विकास केसरी, पंकज शुक्ला, अभिषेक शुक्ला,नीतीश चौरसिया, जमील खान सहित कांग्रेस कार्यकर्ता और ग्रामीण जन उपस्थित थे।

पदयात्रा में सरगुजा अव्वल

भारत जोड़ो यात्रा के छत्तीसगढ़ संयोजक और प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव ने बताया कि कन्याकुमारी से शुरू हुई राहुल गांधी के नेतृत्व वाली पदयात्रा के तर्ज पर देशभर में हो रही पदयात्रा में सरगुजा का प्रदर्शन संभवत सबसे बेहतर है। सरगुजा के कांग्रेस जनों ने अब तक सवा सौ किलोमीटर की यात्रा पूरी कर ली है। पदयात्रा का बेहतर परिणाम सामने आ रहा है। कांग्रेस के जनप्रतिनिधि और पदाधिकारी लोगों के बीच जाकर न सिर्फ उनकी समस्याएं सुन रहे हैं, बल्कि उसका यथासंभव निराकरण कर रहे हैं। घर घर दस्तक देकर महंगाई बेरोजगारी और राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे पर केंद्र सरकार की विफलता के सम्बंध में लोगो को बताया जा रहा है। लोग महंगाई और बेरोजगारी से तंग है। प्रधानमंत्री और उनके मंत्रिमंडल के लोग जनता की मूल समस्याओं से ध्यान भटकाने सांप्रदायिक ध्रुवीकरण को बढ़ावा दे रहे हैं, जनता इनके मंसूबों को भलीभांति समझ चुकी है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news