राजनांदगांव

खरपतवार नाशक का छिडक़ाव से फसल को नुकसान- चौधरी
22-Sep-2022 3:06 PM
खरपतवार नाशक का छिडक़ाव से फसल को नुकसान- चौधरी

राजनांदगांव, 22 सितंबर। किसान नेता अशोक चौधरी ने जारी विज्ञप्ति में कहा कि धान की फसल में खरपतवार नाशक रसायनिक क्रिया एवं रसायनिक खाद, यूरिया छिडक़ाव का समय बीत गया है। किसान भाइयों को ज्ञात हो कि धान की फसल में खरपतवारनाशक दवाई का प्रयोग धान बुआई के 30 से 35 दिन के अंदर किया जाना चाहिए एवं यूरिया का छिडक़ाव फसल की बुवाई के 70 दिन के पहले किया जाना चाहिए, उसके बाद छींटने वाला खाद का कोई लाभ फसल को नहीं मिलता है। इसी तरह 35 दिन के बाद खरपतवार नाशक छिडक़ाव करने से फसल को नुकसान होता है।

श्री चौधरी ने कहा कि कई किसान अज्ञानतावश अभी भी खरपतवार नाशक दवाई का प्रयोग कर रहे हैं, वह गलत है। इससे फसल उत्पादन प्रभावित होगा, कृषि वैज्ञानिक का कहना साफ  है कि अब केवल निंदाई-गुड़ाई  के माध्यम से ही खरपतवार को निकाला जाए। श्री चौधरी ने बताया कि इस वर्ष धान की फसल अच्छी है, लेकिन पानी की अधिकता होने के कारण मूंग, उड़द एवं सोयाबीन की फसल में विपरीत प्रभाव पड़ा है। अब अगर आगे पानी और गिरता है तो किसानों को इन फसलों से हाथ धोना पड़ सकता है। छत्तीसगढ़ शासन को सोयाबीन, उड़द, मूंग की फसल बोने वाले किसानों की चिंता करनी चाहिए और उन्हें राहत के तौर पर राशि प्रदान करना चाहिए।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news