दन्तेवाड़ा

खूबसूरत होगा विवेकानंद उद्यान गीदम में गौठान का जायजा
22-Sep-2022 9:48 PM
 खूबसूरत होगा विवेकानंद उद्यान गीदम में गौठान का जायजा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दंतेवाड़ा, 22 सितंबर। जिले के ग्राम वासियों को गीदम वासियों को स्थानीय विवेकानंद उद्यान नवीन रूप में दिखाई देगा। कलेक्टर विनीत नंदनवार नें गुरूवार को गीदम विकासखण्ड के स्वामी विवेकानंद उद्यान का जायजा लिया। पूरे उद्यान का भ्रमण करने के दौरान उन्होंने उद्यान के साफ-सफाई एवं रख रखाव तथा सौन्दर्यीकरण के लिए आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने निर्देश दिए। जिससे सभी आयु वर्ग के लोगों के लिए मनोरंजन, स्वास्थ्य, योगा, प्राणायाम और खेलकूद की सुविधा मिल सकेगी।

उन्होंने उद्यान से लगे तालाब का एरिया पर्याप्त होने के कारण सौदर्यीकरण कर इसमें नौका विहार उपलब्ध कराने की बात कही। जिससे आम नागरिक लुत्फ उठा पाएंगे। इसके साथ उद्यान के प्रवेश द्वार की जानकारी लेते हुए पार्किंग की व्यवस्था पहले करने के निर्देश दिए। इसके पश्चात रासाडोबरा स्थित गौठान का भी औचक निरीक्षण किया। कलेक्टर ने गौठान पहुंचकर कर समूह की महिलाओं से रूबरू होते हुए व्यवस्थाओं से संबंधित जानकारी लेते हुए उन्हें अच्छा कार्य करने प्रेरित किया।

उन्होंने सबन्धित अधिकारियों को समूह की महिलाओं को अन्य आजीविका गतिविधियों से जोडने को  कहा। साथ ही सामुदायिक बाड़ी  विकसित करने, गोबर खरीदी से लेकर आजीविका मिशन के तहत बहुआयामी गतिविधियों का  सुचारू रूप से संचालन करने के निर्देश भी दिए। इस दौरान गीदम सीएमओ श्री राव एवं अन्य अधिकारी मौजूद थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news