बस्तर

दो सहायक राजस्व निरीक्षकों का वेतन रोकने निर्देश
22-Sep-2022 9:52 PM
दो सहायक राजस्व निरीक्षकों का वेतन रोकने निर्देश

जगदलपुर, 22 सितंबर। नगर पालिक निगम के तहत बुधवार की शाम निगम कार्यालय मे आयुक्त दिनेश कुमार नाग  ने निगम राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक रखते हुए राजस्व वसूली के संबंध मे वार्डवार वसूली की समीक्षा किया, जिसमें समीक्षा बैठक मे 48 वार्डों से वार्डवार समेकित व संपत्ति कर की वसूली की जानकारी संबंधित सहायक राजस्व निरीक्षकों से लिया। आयुक्त ने सभी सहायक राजस्व निरीक्षकों को शत प्रतिशत वसूली का निर्देश दिया। आयुक्त दिनेश कुमार नाग ने राजस्व वसूली की समीक्षा के दौरान राजस्व वसूली की कम वसूली पर नाराजगी व्यक्त करते हुए सबसे कम राजस्व वसूली पर दो सहायक राजस्व निरीक्षकों का वेतन रोकने का निर्देश दिया है।

वही सात राजस्व निरीक्षकों को कम वसूली को लेकर राजस्व अधिकारी को नोटिस देने का निर्देश दिया है ,आयुक्त ने कहा वसूली में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी, राजस्व अधिकारी को समय-समय पर राजस्व वसूली की समीक्षा करने का भी निर्देश दिया, नगर निगम की राजस्व वसूली मे तेजी लाये वार्डों में घर-घर जाकर समेकित व संपत्ति कर की वसूली करे , राजस्व वसूली मे लापरवाही ना बरते,आयुक्त दिनेश कुमार नायक ने राजस्व विभाग के समस्त अधिकारी व कर्मचारियों से वसूली के संबंध मे विस्तृत से चर्चा कर वसूली बढाने के साथ वसूली को तेजी से करने की बात कही ,वहीं आयुक्त दिनेश कुमार नाग ने राजस्व विभाग के सहायक राजस्व निरीक्षको को कहा शहर के बड़े बकायादारो की सूची बनाकर वसूली करे जो बड़े बकायादारों के द्वारा रूपये नही देने पर नियमानुसार कारवाई करे ,साथ ही वार्डवार वसूली की समीक्षा कर सहायक राजस्व निरीक्षक वार्डो मे लगातार घरों में जाकर समेकित व संपत्ति कर की वसूली मे तेजी लाये,किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाशत नही किया जायेगा, वसूली शत प्रतिशत ना होने पर संबंधित सहायक राजस्व निरीक्षक कर कार्रवाई किया जायेगा, आयुक्त ने निगम के दुकानों के किराया वसूली में तेजी लाये जो किराया नहीं दे रहा है उस पर कार्यवाही करे ,समय-समय पर समीक्षा किया जाएगा।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news