रायपुर

मसीही महिला रिट्रीट में होगी धर्म व संस्कृति पर बात 6 को
22-Sep-2022 10:25 PM
मसीही महिला रिट्रीट में होगी धर्म व संस्कृति पर बात  6 को

गीत-संगीत प्रतियोगिता में होगा कला का प्रदर्शन

रायपुर, 22 सितम्बर। मसीही महिला सेवा समिति की रिट्रीट 6 अक्टूबर को सुबह दस बजे से होगी। इसमें धर्म व संस्कृति पर बात होगी। गीत -संगीत प्रतियोगिता व अन्य स्पधार्ओं में महिलाएं अपनी कला का प्रदर्शन करेंगी। छत्तीसगढ़ डायसिस के बिशप अजय उमेश जेम्स मुख्य अतिथि होंगे। रिट्रीट में प्रदेशभर से महिलाएं शामिल होंगी। मुख्य वक्ता डेनिस वेसली होंगी। पादरी अजय मार्टिन भी प्रार्थना करेंगे। डायसिस के प्रवक्ता जॉन राजेश पॉल ने बताया कि अध्यक्ष मंजूला लिविंग्सटन व सचिव ज्ञानमणि पॉल रिट्रीट के मुख्य आयोजक हैं।  निर्णायक सुनीला दास, सुषमा फ्रांसिस व रूचि धर्मराज होंगे। धर्मशास्त्र का पाठ अनीता केजू, रत्नाचारी, चंद्ररेखा बाघे करेंगी। अनीता दास व अंजूला दास भेंट के लिए प्रार्थना करेंगी। तात्कालिक भाषण प्रतियोगिता का संचालन बी. डी. दानी व उषा दास, बाइबिल झलकियों का संचालन रीता चौबे व शीला जॉन, बाइबिल क्विज का संचालन मीनू दास, अलका मसीह व रीना मसीह करेंगी। गीत -संगीत प्रतियोगिता का संचालन स्वाति दास व संध्या सैमुएल करेंगी। सभी स्पर्धाओं में टाइमिंग जज सीमा केजू व वानी राम होंगी। रिट्रीट के अंत में पुरस्कार वितरण होगा। इस मौके पर प्रीति प्रकाश, खुशमनी दास, मधु फ्रेंकलिन, वायलेट बैंजामिन, सुमति चंदेल, अंजलिका पीटर, नीलू पंचारी, मंजू वानी, रेणुका जेम्स, आशा जोसफ, रश्मि जेम्स आदि के जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news