गरियाबंद

मोदी के कार्यकाल में कई ऐतिहासिक फैसले लिए गए-चंदूलाल
23-Sep-2022 3:06 PM
मोदी के कार्यकाल में कई ऐतिहासिक फैसले लिए गए-चंदूलाल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजिम, 23 सितंबर।
पूर्व सांसद चंदूलाल साहू राजिम विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कोपरा में भाजपा महिला मोर्चा द्वारा आयोजित सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम में शामिल हुए।
इस अवसर पर पूर्व सांसद श्री साहू ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम मनाया जा रहा है। मोदी जी की सरकार गरीब, मजदूर, शोषित पीडि़त तथा वंचितों की है। इसलिए भाजपा द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम, रक्तदान शिविर आयोजित करना, स्वच्छता अभियान चलाना, बुजुर्ग एवं बीमार लोगों की सेवा आदि करके मोदी जी के जन्मदिवस को ऐतिहासिक बनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मोदी जी अपने कार्यकाल में कई ऐतिहासिक फैसले लिए हैं वे अपने आप को प्रधानमंत्री नहीं प्रधान सेवक मानते है।

इसी कड़ी में शक्ति केन्द्र कोपरा में महिला मोर्चा भाजपा द्वारा आयोजित सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत सर्वप्रथम स्वास्थ्य केन्द्र कोपरा में मरीजों को फल वितरण किया गया और स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी भी संस्था प्रमुख से ली गई। साथ ही कोपरा स्वास्थ्य केन्द्र में वृक्षारोपण का कार्यक्रम भी किया गया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य गीतांजलि शर्मा, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत, प्रदेश महामंत्री महिला मोर्चा विभा अवस्थी, प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष लक्ष्मी वर्मा, प्रदेश कोषाध्यक्ष संध्या तिवारी, प्रदेश मीडिया  प्रभारी किरण बघेल, प्रदेश पदाधिकारी हेमलता, महिला मोर्चा जिला प्रभारी आशा दुबे, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष गरियाबंद अंजू नायक, राजिम नगर पंचायत अध्यक्ष रेखा सोनकर, महिला मोर्चा जिला महामंत्री बिंदु सिन्हा, शीतला पाण्डेय, नीलेश्वरी साहू, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य देवकी साहू,  देवश्री सिन्हा, महिला मोर्चा जिला मीडिया प्रभारी  लक्ष्मी श्रीवास्तव, जिला सह मीडिया प्रभारी खुशी साहू, मण्डल प्रभारी ममता यदु, मण्डल अध्यक्ष अनिता यादव, महामंत्री भारती साहू, भुवनेश्वरी साहू, मंडल उपाध्यक्ष महिला मोर्चा, कोषाध्यक्ष श्रीमती हीरामनी साहू, छुरा मण्डल महिला मोर्चा  चित्र रेखा साहू,  धनबाई साहू सहित महिला मोर्चा के पदाधिकारी उपस्थित थे।

वृक्षारोपण कार्यक्रम पश्चात ग्राम कोपरा में महिला मोर्चा के तत्वाधान में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। साथ ही केन्द्र सरकार योजनाओं तथा मोदी सरकार की उपलब्धियों को जन जन तक प्रचार प्रसार किया गया। इस दौरान भाजपा प्रदेश प्रवक्ता संदीप शर्मा, पूर्व विधायक संतोष उपाध्याय, भाजपा जिलाध्यक्ष गरियाबंद राजेश साहू, वरिष्ठ भाजपा नेता प्रीतम सिन्हा, चंदन साहू, थानसिंग निषाद, कमलेश साहू, नोगेश्वर साहू, रूपनारायण साहू आदि उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट