राजनांदगांव

कलेक्टर ने चारभांठा के उप तहसील, स्कूल व गौठान का किया निरीक्षण
23-Sep-2022 3:42 PM
कलेक्टर ने चारभांठा के उप तहसील, स्कूल व गौठान का किया निरीक्षण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 23 सितंबर। 
शासन की सुराजी गांव योजना ग्रामीण क्षेत्रों में उन्नति और खुशहाली ला रही है। गौठान रूरल इंडस्ट्रीयल पार्क के रूप में साकार हो रहे हैं और समूह की महिलाएं, उद्यमी सभी में किसानों में हर्ष व्याप्त है। कलेक्टर डोमन सिंह लगातार जमीनी स्तर पर सुराजी गांव योजना की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। उन्होंने प्रभावी क्रियान्वयन के लिए मिशन मोड में कार्य करने के निर्देश दिए हैं। इसी कड़ी में उन्होंने  ग्राम चारभांठा, उप तहसील घुमका, शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला स्वामी आत्मानंद घुमका, ग्राम घुमका के गौठान का निरीक्षण किया।

कलेक्टर ने ग्राम चारभांठा में वहां किए जा रहे वर्मी कम्पोस्ट के संबंध में जानकारी ली और कहा कि समूह की महिलाओं को वर्मी कम्पोस्ट के पैकेजिंग करने तथा विक्रय के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। कलेक्टर ने समूह की महिलाओं को प्रोत्साहित करते कहा कि गौठान में जिमीकांदा और हल्दी की अच्छी फसल ली जा रही है। सामुदायिक बाड़ी का कार्य इसी तरह जारी रखें। उन्होंने यहां बॉयोफ्लॉक के माध्यम से मत्स्य पालन करने तथा गौठान में शेड निर्माण के लिए प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने समूह की महिलाओं को मसाला पीसने की मशीन तथा सिलाई मशीन देने कहा। जिससे उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। उन्होंने वहां बिजली की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर सिंह ने उप तहसील घुमका का निरीक्षण किया और वहां तहसीलदार को नामांकन, सीमांकन के प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्यालय में अच्छी साफ-सफाई है। यहां सुरक्षा के मद्देनजर दो कोटवार नियुक्त करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने राजस्व निरीक्षक कार्यालय का भी जायजा लिया। कलेक्टर ने शासकीय उ.मा. शाला घुमका में बच्चों से रूबरू हुए और उनकी पढ़ाई के संबंध में जानकारी ली।

उन्होंने बच्चों से भारत का नक्शा बनवाकर नदियों की स्थितियों एवं दिशाओं के ज्ञान की जानकारी ली। कलेक्टर ने ग्राम घुमका के गौठान का मुआयना किया। कलेक्टर ने वहां उजियाला मशीन के तहत बनाए जा रहे एलईडी बल्ब निर्माण का अवलोकन किया।
समूह की महिलाओं ने बताया कि उन्हें इस योजना के तहत उन्हें एलईडी बल्ब निर्माण का प्रशिक्षण दिया गया है और उन्हें अच्छी आय हो रही है। कलेक्टर ने अधिकारियों को यहां निर्मित एलईडी बल्ब की आश्रम-छात्रावासों में आपूर्ति करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर एसडीएम अरूण वर्मा, जनपद सीईओ, नायब तहसीलदार हितेश देवांगन सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news