बस्तर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जगदलपुर, 23 सितंबर। छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष एवं नारायणपुर विधायक चंदन कश्यप ने भानपुरी क्षेत्र ग्राम पंचायत रतेंगा 2 में नवनिर्मित पंचायत भवन का उद्घाटन किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक चंदन कश्यप एवं अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
चंदन कश्यप ने कहा कि किसी भी क्षेत्र का विकास एकजुटता से होता है। आप सब आपस में एकजुटता बनाए रखें एवं कोई भी कार्य या विचार करें, तो एक राय बनी रहे। इसका सुखद परिणाम भविष्य में दिखने लगेगा। उन्होंने स्वच्छता, शिक्षा सहित अनेक विषयों में विस्तृत जानकारी दी एवं इसके लिए प्रेरित किया। वहीं शासन द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासन काल में कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। जिससे किसानों, गरीबों सहित हर वर्ग के लोगों को इसका लाभ मिले। कार्यक्रम को अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया।
इस मौके पर सरपंच बुदनी बाई कश्यप उपसरपंच बोदली कश्यप, ब्लॉक अध्यक्ष सुखराम पोयम, विधायक प्रतिनिधि वरुण सेठिया, मर्दापाल ब्लॉक सचिव रामपतं, जयसिंग वरिष्ठ नागरिक, रामनाथ, महादेव बघेल, लछिन बघेल,कांग्रेस कार्यकर्ता ग्रामीणजन बच्चे महिलाएं आदि लोग उपस्थित थे।