कोण्डागांव

भारत स्काउट्स, गाइड्स शिविर में 15 रोवर- रेंजर कोचिंग सेंटर काउंसलिंग के लिए चयन
23-Sep-2022 9:21 PM
भारत स्काउट्स, गाइड्स शिविर में 15 रोवर- रेंजर कोचिंग सेंटर काउंसलिंग के लिए चयन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कोण्डागांव, 23 सितंबर। भारत स्काउट व गाइड जिला संघ कोंडागांव द्वारा आयोजित तृतीय सोपान व निपुण जांच शिविर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दहिकोंगा में सम्मिलित हुए 7 रोवर और 8 रेंजर का चयन जेईई व नीट काउंसलिंग लक्ष्य कोचिंग सेंटर कोंडागांव हेतु चयन हुआ हैं। जिन्हें शिविर संचालक भीषभ देव साहू जिला संगठन आयुक्त (स्काउट) के निर्देशानुसार रोवर लीडर मनीराम साहू शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बांसकोट द्वारा चयनित सभी रोवर- रेंजर को काउंसलिंग हेतु जिला पंचायत कार्यालय कोंडागांव ले जाकर दस्तावेजों का भौतिक सत्यापन करवाया गया।

काउंसलिंग चयनित रोवर- रेंजर में  मुख्य रूप से कुमारी मनीषा मंडावी, संजना पटेल शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खाले मुरवेंड, जयंती शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मालगांव, भोग प्रसाद, किसन शासकीय उत्तर माध्यमिक विद्यालय पिपरा, भुवनेश्वर नेताम शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अरंडी, ज्ञानदूत, रूपेश कुमार साहू, कुमारी अंजली, कुसुमलता, दिव्या, रिद्धि और नंदिनी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बांसकोट का नीट, प्रियांशू नेताम, सनीत कोर्राम का जेईई काउंसलिंग हेतु चयन किया गया है। जिसमें 8 रेंजर, 7 रोवर कुल 15 रोवर- रेंजर का नीट, जेईई काउंसलिंग हेतु किया गया है। इस अवसर पर सभी चयनित रोवर -रेंजर को शिविर संचालक भीषभदेव साहू के साथ-साथ भारत स्काउट और गाइड जिला संघ के समस्त पदाधिकारियों द्वारा शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामनाएं की।

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news