रायपुर
रबी फसलों के प्रमाणित बीज की विक्रय दरें निर्धारित
24-Sep-2022 3:07 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 24 सितंबर। राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम ने रबी सीजन 2022-23 की फसलों के प्रमाणित बीज की दरें तय कर दी है।
गेहूं के उच्च किस्म के प्रमाणित बीज की दर 3425 रूपए प्रति क्विंटल निर्धारित की गई है। जबकि गेहूं की बौनी किस्म के प्रमाणित बीज की कीमत 3400 रूपए प्रति क्विंटल है। इसी तरह प्रति क्विंटल समस्त किस्मों के चना बीज का मूल्य 7500 रूपए, मटर का 8300 रूपए, मसूर का 8000 रूपए, तिवरा का 5000 रूपए, सरसो का 7000 रूपए, अलसी का 6000 रूपए, कुसुम का 6500 रूपएतथा मूंगफली की समस्त किस्मों के प्रमाणित बीज का मूल्य 8200 रूपए प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे