रायपुर

उइके ने पं. उपाध्याय की जयंती पर नमन किया
24-Sep-2022 3:09 PM
उइके ने पं. उपाध्याय की जयंती पर नमन किया

रायपुर, 24 सितंबर। राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उन्हें नमन किया है। राज्यपाल ने कहा है कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय महान दार्शनिक, समाजशास्त्री और महान राजनेता थे। उन्होंने संपूर्ण दुनिया के सामने एकात्म मानववाद का दर्शन रखा, जिसका उद्देश्य समाज के अंतिम छोर के व्यक्ति का कल्याण करना था। उनका मानना था कि मानव के संपूर्ण विकास के लिए आत्मिक विकास आवश्यक है। उनके विचार पूरे समाज के लिए प्रेरणास्रोत है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news