राजनांदगांव

शेखर बने दुर्गोत्सव समिति के अध्यक्ष
24-Sep-2022 3:35 PM
शेखर बने दुर्गोत्सव समिति के अध्यक्ष

राजनांदगांव, 24 सितंबर। सार्वजनिक नवयुवक दुर्गोत्सव समिति वार्ड नं. 46 क्लब चौक बसंतपुर के अध्यक्ष की जिम्मेदारी पूर्व पार्षद शेखर यादव को इस बार भी मिली है। शेखर लगातार 10 वर्षों से उक्त समिति में अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। ज्ञात हो कि आगामी 26 सितंबर से नवरात्र पर्व प्रारंभ हो रहा है। इससे पूर्व गत् दिनों सार्वजनिक नवयुवक दुर्गाेत्सव समिति के सदस्यों ने बैठक आयोजित कर पूर्व पार्षद शेखर यादव को समिति का अध्यक्ष मनोनीत किया। इधर अध्यक्ष मनोनीत होने पर शेखर यादव ने कहा कि वह अध्यक्ष पद का दायित्व पूरी ईमानदारी से निभाएंगे।

उन्होंने सदस्यों से समिति के कार्यों में सहयोग करने का भी आह्वान किया। इधर अध्यक्ष मनोनीत होने पर शेखर के समर्थकों में हर्ष व्याप्त है।  बैठक में भगवती यादव, राजकुमार निर्मलकर, ललित यादव, संतोष यादव बबलू, कन्हैया ठाकुर, सालिकराम यादव बाबू समेत अन्य सदस्य शामिल थे।
 


अन्य पोस्ट