राजनांदगांव

नगर में शांति व्यवस्था बनाने वार्डों में पुलिस गश्त
24-Sep-2022 4:10 PM
नगर में शांति व्यवस्था बनाने वार्डों में पुलिस गश्त

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
गंडई, 24 सितंबर।
नवरात्रि एवं दशहरा पर्व पर विविध आयोजनों के बीच शांति व्यवस्था बनाने पुलिस प्रत्येक वार्डों में लगातार गश्त कर रही है। शुक्रवार देर शाम गंडई नगर के वार्ड एक से 15 के अधिकांश इलाकों में गंडई पुलिस ने बाईक व कार तथा पैदल गश्त किया। गंडई व्यापारी संगठन एवं एसपी के निर्देश पर दुर्गा पक्ष एवं दशहरे को लेकर कानून व्यवस्था बनाए रखने गश्त करते आमजनों से अपील की।  मिली जानकारी के अनुसार गंडई के व्यापारी संगठन द्वारा शांति समिति की बैठक में नगर में कानून व्यवस्था को बनाए रखने गश्त, यातायात व्यवस्था दुरूस्त रखने अपील की। साथ ही जिले के कप्तान अंकिता शर्मा ने गंडई में आगामी नवरात्रि पर्व एवं दशहरे में व्यापारियों द्वारा किए जाने वाले विशेष कार्यक्रमों को लेकर नगर में कानून व्यवस्था को दुरूस्त करने नगर के सभी वार्डों में संध्या गश्त के लिए निर्देश दिए थे। इस पर गंडई पुलिस ने शुक्रवार शाम लगभग 7 बजे गंडई थाना से वार्ड नं. एक बहेराभाठा पहुंचकर वहां से बाईक में नगर के सभी 15 वार्ड के विभिन्न गलियों में गश्त कर लोगों से कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की। बता दें कि इस दुर्गा पक्ष और दशहरा को लेकर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन नगर के व्यापारी संघठन द्वारा करवाया जा रहा है, जो गंडई में विशेष होगा। इसमें हजारों की संख्या में लोग दूर-दराज से पहुंचेंगे। ऐसे में नगर शांति व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी पुलिस के कंधों पर होगी। इस लिहाज से पुलिस ने अपनी कमर कस ली है।

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news