धमतरी

फावड़ा से पिता की हत्या, आरोपी बेटा गिरफ्तार
24-Sep-2022 5:02 PM
फावड़ा से पिता की हत्या, आरोपी बेटा गिरफ्तार

संतान के लिए ताना मारने से परेशान था
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
धमतरी, 24 सितंबर।
फावड़ा से सिर फोडक़र पिता की हत्या करने वाले बेटे को शुक्रवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया। उसे पुलिस ने जेल भेजा है।

20 सितंबर को हुए विवाद के बाद आरोपी ने पिता पर फावड़े से वार किया था। इस वार के बाद इलाज के दौरान पिता की मौत हो गई थी। बताया जाता है कि संतान के लिए लगातार ताना मारने से बेटा परेशान था। इसी बात पर विवाद हुआ था।यह घटना सिहावा थाना क्षेत्र के देवपुर गांव की है।

पुलिस के मुताबिक 20 सितंबर को देवपुर निवासी शिवनारायण सतनामी (55) देर शाम को अपनी बहू संगीता को संतान नहीं होने की बात को लेकर ताना मारा। इसके बाद विवाद करने लगा। तभी वहां उसका बेटा खेलनदास (36) आ गया। उन्होंने अपने पिता को शांत करने समझाया, लेकिन विवाद और बढ़ गया।

खेलन दास गुस्से में आया और पिता से ही उलझ गया। शिवनारायण घर से निकलकर बाहर गली में आ गया। उनका पीछा करते खेलन दास आया। सिर पर फावड़ा से जानलेवा हमला किया। गंभीर चोट आने से बेहोश होकर गिर गया। बीच बचाव के लिए उसकी पत्नी संगीता और घर के अन्य परिजन दौड़े।

शहर के निजी अस्पताल में हुई मौत
परिजनों ने घर में खड़ी पिकअप से शिवनारायण को नगरी सामुदायिक अस्पताल लेकर आया। यहां डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद रेफर किया। परिजनों ने रात में ही निजी एंबुलेंस से शहर के एक निजी अस्पताल में लाकर भर्ती कराया, जहां 21 सितंबर को सुबह 9.15 बजे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इसके बाद सिहावा पुलिस ने खेलन दास को हिरासत में लिया। धारा 302 के तहत जुर्म दर्ज किया।

आरोपी को रिमांड पर जेल भेजा

सिहावा टीआई एलके ठाकुर ने बताया कि मृतक शिवनारायण ने आरोपी और उसकी पत्नी को संतान के लिए ताना देता था। शादी को करीब 11 साल हो गया था। इसी बात पर 20 सितंबर को विवाद हुआ। सिर में गंभीर चोट आने से शिवनारायण की मौत हो गई। आरोपी खेलनदास गेंडरे (27) को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।


 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news