कोण्डागांव

साव से मिले कांग्रेसी, कोंडागांव से दंतेवाड़ा तक धार्मिक पदयात्रा में शामिल होने दिया निमंत्रण
24-Sep-2022 9:45 PM
साव से मिले कांग्रेसी, कोंडागांव से दंतेवाड़ा तक धार्मिक पदयात्रा में शामिल होने दिया निमंत्रण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कोण्डागांव, 24 सितंबर। जिला कांग्रेस कमेटी कोण्डागांव के प्रतिनिधि मंडल ने आज सर्किट हाउस पहुंचकर छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव को 26 सितंबर से छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सह विधायक मोहन मरकाम के नेतृत्व में कोण्डागांव से मां दन्तेश्वरी के पावन धाम दंतेवाड़ा तक छत्तीसगढ़ वासियों की खुशहाली उन्नति और विकास की मंगलकामना लेकर किए जा ऱहे पदयात्रा में शामिल होने का आमंत्रण दिया। कन्याकुमारी से कश्मीर तक 3570 किमी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम का एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें वे राहुल गांधी के साथ चर्चा करते हुए, कोण्डागांव से दंतेवाड़ा तक पिछले पांच वर्षों से पदयात्रा करते आ रहे हैं, जिसमें 1 दिन में लगभग 50 किलोमीटर की यात्रा करते हैं और 3 से 4 दिन में दंतेवाड़ा पहुंच जाते हैं। जिस पर अरुण साव ने कटाक्ष करते हुए कहा था कि, मोहन मरकाम झूठ बोल रहे हंै।

जिला कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधि मंडल ने छत्तीसगढ़ भाजपा के अध्यक्ष अरुण साव को कोण्डागांव से दंतेवाड़ा तक किये जा रहें धार्मिक पदयात्रा के लिए आमंत्रण पत्र सौंपा और उनसे निवेदन किया है कि, पदयात्रा में शामिल होकर वे भी मां दन्तेश्वरी से प्रदेश व प्रदेशवासियों की खुशहाली उन्नति व विकास की मंगलकामना करे, साथ ही अपनी शंका को भी दूर कर ले। लेकिन अरुण साव ने इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है ना ही आमंत्रण को स्वीकार किया है।

जिला प्रतिनिधि मंडल में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष झुमुक लाल दीवान जिला महामंत्री गीतेश गांधी, शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष तबस्सुम बानो, शकूर खान मीडिया प्रभारी रितेश पटेल, रंजीत गोटा, प्रवीण मिश्रा, गीतेश बघेल आई टी सेल प्रदेश सचिव निश्छल लाहोरिया विधानसभा अध्यक्ष रविन्द्र दीवान आदि उपस्थित रहें।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news