कोण्डागांव

सुप्रीम कोर्ट जज के हाथों एसपी दिव्यांग को मिला अवार्ड
24-Sep-2022 9:48 PM
सुप्रीम कोर्ट जज के हाथों एसपी दिव्यांग को मिला अवार्ड

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कोण्डागांव, 24 सितंबर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा छत्तीसगढ़ पुलिस को नशीले पदार्थों के तस्करी के विरुद्ध विशेष अभियान चलाने आदेश दिए गए थे। इस क्रम में पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा के निर्देशानुसार व पुलिस महानिरीक्षक बस्तर पी. सुंदरराज के मार्गदर्शन और पुलिस उपमहानिरीक्षक बालाजी राव के दिशानिर्देश में कोण्डागांव पुलिस द्वारा लगातार तस्करी रोकने करवाई की जा रही हैं। इस क्षेत्र में प्रभावी कारवाई के फल स्वरूप पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल को वर्ष 2021 व 2022 के लिए स्मगलिंग के विरुद्ध लगातार करवाई करने के लिए दिल्ली में फिक्की के द्वारा उच्चतम न्यायालय के न्यायमूर्ति संजय कॉल के हाथों अवार्ड प्रदाय किया गया। पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल के नेतृत्व में जून 2021 से 22 तक महासमुंद और कोण्डागांव में पदस्थापना दौरान कुल 65 प्रकरण में 7900 किग्रा गांजा कीमती करीब 16 करोड़ रुपए का बरामद किया गया। इस उपलब्धि के लिए विशेष सम्मान के रूप में उच्चतम न्यायालय के न्यायमूर्ति संजय कॉल के हाथों अवार्ड प्रदाय किया गया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news