सरगुजा

धूमधाम से मनेगी विजयदशमी, शोभायात्रा के साथ होंगे कई कार्यक्रम
24-Sep-2022 10:02 PM
धूमधाम से मनेगी विजयदशमी, शोभायात्रा के साथ होंगे कई कार्यक्रम

अम्बिकापुर, 24 सितंबर। विजयदशमी पर्व को लेकर शनिवार को अम्बिकापुर नगर के अग्रसेन भवन में नागरिक समिति के अध्यक्ष अजय अग्रवाल, सरगुजा सेवा समिति की अध्यक्ष रजनी रवि शंकर त्रिपाठी के उपस्थिति में विजय दशमी पर्व मनाने व होने वाले कार्यक्रमों की रूप रेखा तय की गई।

बैठक में निर्णय लिया गया कि 30 सितंबर को सरस्वती शिशु मंदिर ग्राउंड में मानस गान व कीर्तन मंडली, संस्कृति आयोजन होगा।3 अक्टूबर को कलकेंद्र मैदान में विशाल शैला नित्य, एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है। 5 अक्टूबर की दोपहर 2 बजे को राम मंदिर से भव्य शोभा यात्रा पी जी कॉलेज ग्राउंड के लिए निकलेगी।

समिति द्वारा बताया गया कि पीजी कॉलेज ग्राउंड में दशहरा पर्व के दिन भव्य आतिशबाजी के साथ मनमोहक झांकियों के साथ असत्य पर सत्य की जीत का पर्व विजयदशमी मनाया जाएगा। इस बैठक में ललन प्रताप सिंह, आलोक दुबे, जेपी श्रीवास्तव, अजय बंसल, अखिलेश सोनी,भारत सिंह सिसोदिया,राजीव अग्रवाल, नीरज प्रकाश पांडेय, प्रयाग साहू,राजेश कश्यप, विद्यानंद मिश्रा,संजय अग्रवाल,  दीपक सोनी,आकाश गुप्ता, महेंद्र अग्रवाल, दिव्यांश केशरी, आयुष पांडेय उपस्थित रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news