महासमुन्द

भाजपा के गंगा जल कलश को स्वीकार करते संसदीय सचिव ने भाजपा नेताओं को पहनाई सब्जियों की माला
25-Sep-2022 2:54 PM
भाजपा के गंगा जल कलश को स्वीकार करते संसदीय सचिव ने भाजपा नेताओं को पहनाई सब्जियों की माला

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 25 सितम्बर।
भाजपा के गंगा जल को स्वीकार करते हुए संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने मोदी सरकार की गलत नीतियों की वजह से बढ़ती महंगाई को लेकर भाजपा नेताओं को सरसों तेल, व पेट्रोल-डीजल के साथ ही सब्जियों की माला भेंट की।

कल शनिवार को भाजपाईयों का विधायक निवास पहुंचकर गंगा जल कलश भेंट करने का पूर्व निर्धारित कार्यक्रम था। इस वक्त वे दौरे पर थे। जैसे ही पता चला कि भाजपाई उन्हें कलश सौंपने आए हैं, उन्होंने अपने प्रतिनिधियों से कहा कि तत्काल हाजिर हो रहे हैं। वे अपने समर्थकों के साथ भाजपा नेताओं के सामने पहुंच गए। उन्होंने जहां गंगा जल का कलश स्वीकार किया और भाजपाईयों को गैस सिलेंडर, सरसों तेल व पेट्रोल-डीजल भेंट करने के साथ ही सब्जियों की माला भी पहनाई।

संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने कहा कि गंगा जल का सम्मान करते हुए मैंने भाजपाईयों से कलश स्वीकार किया है। भाजपाईयों के इस तरह के प्रदर्शन को राजनीतिक बताते हुए संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि वह महंगाई से लोगों को राहत दिलाने की बजाय लगातार आम जनता की आर्थिक स्थिति को नुकसान पहुंचाने वाले निर्णय लगातार ले रही है। देश में लगातार महंगाई बढ़ रही है। पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस, खाने का तेल सारा सामान महंगा है। अब तो जीएसटी पनीर,दही सब में लग रहा है। कुछ बचा ही नहीं है।

उन्होंने भाजपा के इस आयोजित कार्यक्रम को राजनीतिक स्टंट करार दिया। इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष डा रश्मि, खिलावन बघेल,जनपद अध्यक्ष यतेंद्र साहू, जिला पंचायत उपाध्यक्ष लक्ष्मण पटेल, मंडी अध्यक्ष हीरा बंजारे, नगरपालिका अध्यक्ष राशि महिलांग, बीज अनुसंधान समिति के संचालक दाऊलाल चंद्राकर, कांग्रेस के जिला महामंत्री संजय शर्मा, दिलीप चंद्राकर, कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष ढेलू निषाद,अरूण चंद्राकर, राजेंद्र चंद्राकर,नरेंद्र दुबे समेत सैकड़ों कांग्रेसी उपस्थित थे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news