महासमुन्द

रसोईया संघ 3 सूत्रीय मांग को ले बेमुद्दत हड़ताल पर
25-Sep-2022 3:13 PM
रसोईया संघ 3 सूत्रीय मांग को ले बेमुद्दत हड़ताल पर

कई स्कूलों में नहीं बना मध्यान्ह भोजन, भूखे पेट लौटे बच्चे

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
सरायपाली, 25 सितंबर। 
तेईस सितंबर से रसोईया कल्याण संघ 3 सूत्रीय मांग को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर है, रसोइयों के हड़ताल से स्कूलों में मध्यान्ह भोजन की व्यवस्था गड़बड़ा गई है और कई स्कूलों में मध्यान्ह भोजन भी नहीं बन रहा है, बच्चे भूखे पेट स्कूल से वापस लौट रहे है, जबकि कुछ स्कूलों में वैकल्पिक तौर पर रसोईया व्यवस्था की गई है, तो कहीं-कहीं खुद समूह रसोईया की भूमिका भी निभा रहे हैं।

रजिस्टर ऑफिस के सामने रसोईया कल्याण संघ अपने तीन सूत्रीय मांग जिसमें कलेक्टर दर पर मानदेय, रसोईया को नियमितीकरण करने, रसोईया लोगों की छटनी बंद करने इन तीन मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं, आज हड़ताल के दूसरे दिन ब्लॉक के कई स्कूलों के रसोइए हड़ताल में पहुंचे हुए थे। रसोइयों के हड़ताल से स्कूलों में मध्यान्ह भोजन डगमगा गई है, और बच्चों को मध्यान भोजन भी नसीब नहीं हो रहा है। विश्वस्त सूत्रों से मिली जानकारी मुताबिक आज सुकड़ा, मल्दामाल,अर्तुण्डा, छिबर्रा, बनोभांठा, कापूकुंडा, जामपाली, टेमरी, गेर्रा, कोटद्वारी, नयापारा, टिभूपाली, खोखेपूर सहित आदि गांवों के स्कूलों में मध्यान्ह भोजन नहीं बना था।

रसोईया संघ के अध्यक्ष विनोद यादव ने कहा कि पूरे प्रदेश में रसोईया संघ इन दिनों अपने तीन सूत्रीय मांग को लेकर हड़ताल पर हैं, हमेशा रसोईया संघ की छला जाता है, जबकि रसोइयों का मानदेय इतना कम है कि महंगाई के जमाने में मानदेय से परिवार चलाना संभव नहीं है।

प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा समय-समय पर रसोइयों की छटनी की जाती है, वह बंद होना चाहिए, उन्होंने आगे कहा कि जब तक संघ का मांग पूरा नहीं होगा तब तक वे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर डटे रहेंगे, आगामी 27 सितंबर को रैली निकालकर विभागीय अधिकारी राजस्व को मुख्यमंत्री के नाम अपने 3 सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपने की बात कही।

जहां मध्यान्ह भोजन चला रहे प्रधान पाठक वहां हो रही है भारी परेशानी
ज्ञात हो कि क्लॉक में 257 प्राथमिक शाला संचालित है,जिसमें से 175 स्कूलों को समूह, 86 स्कूलों में प्रधान पाठक मध्यान भोजन का संचालन कर रहे हैं, इसी तरह मिडिल की बात करें ब्लॉक में 93 स्कूल है जिसमें से 69 स्कूलों को स्व सहायता समूह,24 स्कूलों में प्रधान पाठक मध्यान भोजन संचालित कर रहे हैं, समूह वाले तो रसोइयों के हड़ताल से स्वयं रसोइयों की जगह लेकर मध्यान्ह भोजन बना रहे लेकिन प्रधान पाठकों को हड़ताल पर मध्यान भोजन बनवाना काफी कठिन साबित हो रहा है,कुछ स्थानों पर तो रसोईयों की व्यवस्था हुई है,लेकिन अधिकांश स्थानों पर मध्यान्ह भोजन नहीं बन रही है।

कुछ स्कूलों में मध्यान्ह भोजन नहीं बनने संबंधित जानकारी लेने विकास खंड शिक्षा अधिकारी प्रकाश मांझी से संपर्क किया गया, लेकिन संपर्क नहीं हो सका।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news