राजनांदगांव

कुकिंग कास्ट की राशि का मिला आबंटन
25-Sep-2022 3:16 PM
कुकिंग कास्ट की राशि का मिला आबंटन

राजनांदगांव, 25 सितंबर। लोक शिक्षण संचालनालय रायपुर द्वारा प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजनांतर्गत (मध्यान्ह भोजन) संचालनकर्ता महिला स्वसहायता समूहों एवं कार्यरत समूहों को माह जुलाई एवं अगस्त 2022 के लंबित भुगतान किए जाने हेतु कुकिंग कास्ट 135 दिवस एवं रसोईयां मानेदय हेतु 5 माह का आंबटन विकासखंड शिक्षा अधिकारी को जारी कर दिया गया है।

अगामी एक सप्ताह के भीतर जिले के सभी विकासखंड के अंतर्गत संचालित शालाओं में मध्यान्ह भोजन संचालनकर्ता महिला स्वसहायता समूह को कुकिंग कास्ट एवं रसोईयों को मानदेय का उनके बैंक खाते के माध्यम से भुगतान कर दिया जाएगा।
लोक शिक्षण संचालनालय रायपुर द्वारा खैरागढ़ विकासखंड को 2 करोड़ 74 लाख 64 हजार 500 रुपए, अंबागढ़ चौकी विकासखंड को एक करोड़ 50 लाख 81 हजार 500 रुपए, छुईखदान विकासखंड को 2 करोड़ 66 लाख 94 हजार 500 रुपए, छुरिया विकासखंड को 2 करोड़ 65 लाख 17 हजार 500 रुपए, डोंगरगढ़ विकासखंड को 2 करोड़ 57 लाख 97 हजार 500 रुपए, डोंगरगांव विकासखंड को एक करोड़ 75 लाख 43 हजार रुपए, मानपुर विकासखंड को एक करोड़ 36 लाख 38 हजार 500 रुपए, मोहला विकासखंड एक करोड़ 24 लाख 18 रुपए एवं राजनांदगांव विकासखंड को 3 करोड़ 35 लाख 25 हजार 500 रुपए का आबंटन दिया गया है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news