राजनांदगांव

जयंती पर याद किए गए दीनदयाल
25-Sep-2022 3:37 PM
जयंती पर याद किए गए दीनदयाल

पूर्व सीएम रमन ने माल्यार्पण किया

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 25 सितंबर।
पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने रविवार को वार्ड नं. 45 में स्थित प्रतिमा में माल्यार्पण किया।  
पं. उपाध्याय को याद करते हुए भाजपा नेताओं ने पार्टी की नींव रखने और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों पर विचारधारा को प्रचार-प्रसार करने पर नमन किया। वार्ड पार्षद गगन आईच के द्वारा माल्यार्पण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पूर्व सीएम डॉ. सिंह ने रविवार को अपने प्रवास के दौरान माल्यार्पण कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता खूबचंद पारख, लीलाराम भोजवानी, प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष मधुसूदन यादव, सचिन बघेल, रमेश पटेल, किशुन यदु, तरूण लालवानी, सौरभ कोठारी, पवन मेश्राम, मधु बैद, योगेश बागड़ी, देवशरण सेन, आशीष जैन, सज्जन ठाकुर, प्रखर श्रीवास्तव, सुमित भाटिया, आकाश चोपड़ा, रेखा मेश्राम, अशोक निर्मलकर, कमलेश लहरे, कमल सोनी  समेत अन्य कार्यकर्ता शामिल थे।
 


अन्य पोस्ट